शिव भक्तों के लिए शिवकृपा पाने का सावन महीना उत्तम होता है : राजीव रंजन

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 07 अगस्त ::

जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) महिला संभाग की ओर से रविवार को पटना में आयोजित श्रावणी महोत्सव का उद्घाटन करते हुए ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि श्रावणी महोत्सव की महिमा अपरम्पार है। इसका पौराणिक दृष्टि से भी महत्व है क्योंकि भगवान शिव को भी सावन महीना अत्यंत प्रिय है।इसी माह में वह धरती पर अवतरित होकर अपनी ससुराल गए थे, जहां उनका स्वागत अर्ध्य एवं जलाभिषेक से हुआ था। यह मानता है कि शिव भक्तों के लिए शिवकृपा पाने का यह समय उत्तम होता है।

प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि मरकंडु ऋषि के पुत्र मार्कण्डेय ने लम्बी आयु के लिए सावन महीना में घोर तपस्या कर शिव की कृपा प्राप्त की थी, जिससे मिली मंत्र शक्तियों के सामने यमराज भी नतमस्तक हो गए थे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक अभिषेक ने हरे वस्त्रों में सजी महिलाओं को श्रावणी महोत्सव की शुभकामनाएँ दीं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिन्हा ने श्रावणी महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डाला। लोकगीतों पर महिलाओं ने अनेक पारम्परिक नृत्यों की प्रस्तुतियाँ दीं।

उक्त अवसर पर डॉ नम्रता आनंद, नंदा कुमारी, वंदना सिन्हा, रश्मि सिन्हा, शिवानी गौड़, रिधिमा श्रीवास्तव, निशा पराशर, निलेश रंजन, धनंजय प्रसाद, भवानी, आराधना रंजन, संगीता, रीना, शोभा, तूलिका श्रीवास्तव, आभा, सागरिका, रचना सिन्हा, आरती, मोना, निहारिका, रुचि, हैपी श्रीवास्तव, नूतन सिन्हा, दीपिका, अनिल दास, घनश्याम श्रीवास्तव ने अपने नृत्यों से लोगों को भाव बिभोर कर दिया।

वहीं गायन से सम्मोहित करने वालों में शालिनी, अंजनी सिन्हा, स्मिता सिन्हा, संजूश्री, खुशबू, ज्योति दास, ओम् शांति, चेपोफ के अध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, राजेश कुमार डब्लू, अनुराग समरूप, बलिराम जी, पंकज, राजेश सिन्हा संजू, घनश्याम श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, संदीप स्नेह, शैलेश कुमार उल्लेखनीय हैं।

समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रश्मि सिन्हा, स्वागत भाषण प्रदेश महिला अध्यक्ष नंदा कुमारी एवं संचालन डॉ शिवानी गौड़ एवं अदिति सिन्हा ने किया।
———

Related posts

Leave a Comment