कायस्थ समाज की महिलाओं ने सावन महोत्सव में मचाया धमाल

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 09 अगस्त ::

सावन महोत्सव के अवसर पर जीकेसी की पटना जिला शाखा ने पटना के नागेश्वर कॉलोनी स्थित जीकेसी केन्द्रीय कार्यालय में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्री चित्रगुप्त की आरती पूजन, माल्यार्पण तथा गणेश वंदना से किया गया। उक्त जानकारी बिहार महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नंदा कुमारी ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए महिलाओं की हौसला अफजाई की और उन्होंने कहा कि मारकंडु ऋषि के पुत्र मार्कण्डेय ने लंबी आयु के लिए सावन महीना में घोर तपस्या कर भगवान शिव की कृपा प्राप्त की थी, जिससे मिली मंत्र शक्तियों के सामने यमराज भी नतमस्तक हो गये थे। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा से ही महिला प्रदेश अध्यक्ष नन्दा कुमारी की अगुवाई में परिवार को सौ से अधिक महिलाओं का साथ मिला है।

नन्दा कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण महाराजगंज की शिवानी गौड़, गोपालगंज की हैप्पी श्रीवास्तव के गायन और अराधना कुमारी, संगीता सिन्हा, आभा सिन्हा, रचना सिन्हा, आरती वर्मा, रश्मि सिन्हा, ज्योति दास, वसुधा जी, अदिती, मोना, तुलिका श्रीवास्तव की सामूहिक नृत्य का कार्यक्रम रहा। इन सभी ने अपने नृत्य से उपस्थित सुधि श्रोताओं को भाव-विभोर कर वाहवाही लूटी।

कार्यक्रम की शुरूआत में ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने महिला प्रकोष्ठ बिहार की अघ्यक्ष नन्दा कुमारी और उनकी पूरी टीम के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इनके अथक प्रयास से ही चित्रांश परिवार की महिलाएं कार्यक्रम में हिस्सा ले रही हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष -सह- प्रभारी बिहार दीपक कुमार अभिषेक ने समाज की महिलाओं को श्रावणी महोत्सव के सफल आयोजन के लिये शुभकामनाएं देते हुए ग्लोबल अध्यक्ष और प्रबंध न्यासी से अनुरोध किया कि संगठन को आगे बढ़ाने में नई पीढ़ी को भी कमान सौंपा जाय और परिवार सकारात्मक विचार नही रखने वाली शक्तियों को दरकिनार कर एकजुट होकर समाज के लिये कार्य किया जाय।

नन्दा कुमारी ने कहा कि अपनी खूबसूरत गायन से भवानी शारदे, श्निशा पराशर, शोभा, सागरिका, रूचि, वन्दना सिन्हा, श्रश्मि सिन्हा, दीपिका, शालिनी, खुशबू, श्वेता, अंजलि सिन्हा, संजू श्री, ओम शान्ति, श्रेया एवं अन्य महिला सदस्यों ने सम्मोहित की।

उन्होंने बताया कि आज के इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि पटना जिला की जीकेसी सदस्य संगीता प्रसाद का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया और उनके दीर्घायु होने की कामना की गयी। इस अवसर पर उन्होंने एक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पद्मश्री श्विन्ध्यवासिनी देवी की बहु रीना सिन्हा ने लोकगीत का गायन की। श्रावणी महोत्सव में एक नई रूपरेखा डालते हुए रश्मि सिन्हा द्वारा शानदार कॉमिक एक्ट का प्रदर्शन किया गया और नूतन सिन्हा जी ने सुन्दर कविता से सभी की वाहवाही लूटी।
समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रश्मि सिन्हा और मंच संचालन शिवानी गौड़ ने की।

उक्त अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिन्हा, राष्ट्रीय सचिव सुबाला वर्मा, चेपॉक अध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, अनुराग समरूप, घनश्याम श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, संदीप स्नेह, प्रदेश महिला अध्यक्ष नंदा कुमारी, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार ‘संजू’, पटना जिला अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद, वरिष्ठ उपाघ्यक्ष निलेश रंजन, महासचिव संजय सिन्हा, पटना जिला युवा संभाग के पीयूष श्रीवास्तव, सुशांत सिन्हा एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
————-

Related posts

Leave a Comment