RJD के दिग्गज नेता तेजस्वी का जन्मदिन आज, इस मौके पर तेजस्वी यादव को मिल सकता है बड़ा तोहफा

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 खत्म होने के बाद अब सभी सिर्फ रिजल्ट का ही इंतजार कर रहे है। बिहार विधानसभा का परिणाम 10 नंवबर को आने वाला हैं। इससे पहले आज यानी 9 नंवबर को RJD नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का जन्म दिन है। हालांकि एग्जिट पोल ने संभावित मुख्यमंत्री बताकर पहले ही बर्थडे गिफ्ट दे दिया है। लेकिन इसके लिए अब एक दिन का इंतजार और करना पंड़ेगा।

दरअसल, तेजस्वी यादव ने क्रिकेट से अपने करियर की शुरूआत की थी। और आखिर में घर पर ही क्रिकेट का माहोल होने से तेजस्वी यादव ने क्रिकेट से नाता तोड़ दिया। तेजस्वी यादव अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभाला लगें। हालांकि राजनीति के मैदान में लालू के दोनों बेटे उतरे हुए हैं। लेकिन विरासत की अगुवाई का जिम्मा तेजस्वी के हवाले है। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में पिता की कमी के बीच उन्होंने अकेले ही RJD की कमान संभाली और एग्जिट पोल के मुताबिक पार्टी को बड़ी सफलता दिलाई।

एग्जिट पोल के नतीजे सच होने पर तेजस्वी रचेंगे इतिहास

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी एग्जिट पोल नतीजों में तब्दील होते हैं तो तेजस्वी को बर्थडे का यादगार, शानदार और ऐतिहासिक तोहफा मिलेगा। दरअसल तेजस्वी अगर बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं तो फिर वे अबतक किसी भी राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनकर देश में इतिहास बनाएंगे। अगर एग्जिट पोल के मुताबिक तेजस्वी सीएम बनते हैं तो वे पूरे देश में किसी भी राज्य के सबसे कम उम्र 31 साल के मुख्यमंत्री बन जाएंगे। हालांकि, इससे पहले एमओएच फारुक 29 साल की उम्र में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश है।

Related posts

Leave a Comment