33 C
Patna
Thursday, May 22, 2025
spot_img

नेहरू युवा केंद्र ने युवा उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 19 मार्च ::

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), पटना में युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र पटना द्वारा आयोजित किया गया। उक्त जानकारी राम जानकी प्रगति सेवा के सचिव अर्पणा बाला ने दी।

उन्होंने बताया कि उक्त अवसर पर फोटोग्राफी, भाषण, डांस, पेंटिंग एवम कविता प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के विजेता को सम्मानित भी किया गया।

अर्पणा बाला ने बताया कि कार्यक्रम मे राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान और संस्थान के सदस्यों ने सक्रीय रुप से अपनी भागीदारी निभाई। वहीं नेहरु युवा केन्द्र के युवा अधिकारी ने भी अपनी अभिव्यक्ति में राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान के सचिव अर्पणा वाला को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

ऊक्त अवसर पर कार्यक्रम मैनेजर दीपेंद्र मणि ने राम जानकी प्रगति सेवा के सचिव अर्पणा बाला को शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

उन्होंने बताया कि अर्पणा बाला ने अपने संबोधन में कहा कि राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान की सदस्य ऋतु प्रिय ने फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भाग लिया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त होने से राम जानकी प्रगति सेवा संस्थान का गर्व बढ़ा है। उन्होंने अपनी भवनाओं को व्यक्त करते हुए संस्थान के वरिष्ठ सदस्यों को धन्यवाद दी और कहा कि आपलोगो ने मुझे अपने जीवन में कुछ करने का एक अलग की प्रेरणा दिये हैं जिसके करना जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम मे आज फोटोग्राफी मे प्रथम स्थान मिला है। उक्त अवसर पर संस्थान के सचिव अर्पणा बाला ने अपने सदस्यों के साथ मिल कर ऋतु प्रिय को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!