32.6 C
Patna
Thursday, May 15, 2025
spot_img

महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला ने महादेवी वर्मा को “हिन्दी के विशाल मंदिर की सरस्वती” कहा था : रागनी रंजन

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 26 मार्च ::

जीकेसी ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि देश को आज एक और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जरूरत है, ताकि एक बड़े बदलाव की मार्ग प्रशस्त हो सके। उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने दी।

उन्होंने बताया कि श्री प्रसाद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि अपनी प्रतिभा का समाज के विभिन्न छेत्रों में अलख जगाने वाले कायस्थ समाज के विभूतियों और अन्य को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस) ने विगत वर्षों से “महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान” समारोह आयोजित कर साहित्य, शिक्षा, कला, फिल्म, संगीत और पत्रकारिता के लिए सम्मानित कर रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने बताया कि शनिवार को दिल्ली के Multipurpose Hall, Kamaladevi Complex, India International Centre, Lodhi रोड में “महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान” समारोह आयोजित कर 35 लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वर्तमान सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने किया। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी फिल्म, साहित्य, शिक्षा, कला संस्कृति और पत्रकारिता के लिए दिग्गजों का नामांकन आमंत्रित कर जूरी ने अपनी मंजूरी दी थी।

उन्होंने बताया कि उक्त अवसर पर प्रबंध न्यासी रागनी रंजन ने कहा कि महादेवी वर्मा एक महान कवयित्री होने के साथ साथ हिन्दी साहित्य जगत में एक बेहतरीन गद्य लेखिका के रूप में जानी जाती है। महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला ने उन्हें “हिन्दी के विशाल मंदिर की सरस्वती” कहा था। उन्हें आधुनिक मीरा भी कहा गया है, क्योंकि इनकी कविताओं में से एक प्रेमी से दूर होने का कष्ट एवं इसके विरह और पीड़ा को वेहद भावनात्मक रूप से वर्णित किया गया है।

दीपक अभिषेक ने बताया कि “महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान” समारोह में बिहार से शामिल होने वालों में बिहार प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष निलेश रंजन, पटना जिला अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद, बिहार प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नंदा कुमारी, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) पुष्प लता कुमारी, गया जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, संगठन मंत्री रंजन कुमार श्रीवास्तव, बिहार प्रदेश अध्यक्ष (आईटी सेल) आशुतोष ब्रजेश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (कला संस्कृति प्रकोष्ठ) अनिल कुमार दास, राष्ट्रीय कार्याल%E

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!