25.7 C
Patna
Friday, March 28, 2025
spot_img

पर्वतारोही भावना डेहरिया बनीं जन परिषद की उपाध्यक्ष और ब्रांड एम्बेसडर

भोपाल। अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद के संयोजक श्री रामजी श्रीवास्तव की अनुशंसा पर संस्था के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी श्री एन के त्रिपाठी ने जानी मानी पर्वतारोही भावना डेहरिया को जन परिषद की वूमेन विंग की प्रांतीय उपाध्यक्ष के साथ साथ राष्ट्रीय सह सचिव एवम् जन परिषद का ब्रांड एम्बेसडर मनोनीत किया है। भावना ने माऊंट एवेरेस्ट और दुनिया के सात महाद्वीप के तीन सबसे ऊँचे शिखर को फतेह किया है जिसमे अफ्रीका का माउंट किलिमंजरो और ऑस्ट्रेलिया का माउंट कोज़िअस्को शामिल है। जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि गत 31 वर्षों से सामाजिक एवम् रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ साथ, कई ऐतिहासिक एवम् अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है। संस्था पर्यावरण पर सात अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है। प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवम् सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं। संस्था का मुख्य आधार मानवीय , सामाजिक एवम् राष्ट्रीय दृष्टिकोण है। माउं

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!