टोक्यो ओलिंपिक में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, जीता सिल्वर मेडल

टोक्यो ओलिंपिक में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, जीता सिल्वर मेडल……….

राकेश कुमार
जुलाई 24, 2021

टोक्यो ओलंपिक मीराबाई चानू ने इतिहास रच दिया। उन्होंने वेटलिफ्टिंग की 49 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर जीत कर भारत को पहला मेडल दिला दिया।

मीराबाई ने 49 किग्रा वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। मीराबाई ने 202 के कुल वजन के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। स्नैच में मीराबाई ने दूसरे प्रयास में 89 और क्लीन तथा जर्क में दूसरे प्रयास में 115 किलो वजन उठाया। इस स्पर्धा का स्वर्ण चीन की जीहोई होउ ने जीता। इसी के साथ मीराबाई भरोत्तोलन में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी महिला बनीं। उनसे पहले 2000 के सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीता था।

ये एक ऐतिहासिक क्षण है। यह पहली बार है, जब भारत ने ओलंपिक के पहले दिन पदक जीता। मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किग्रा में रजत पदक जीता। वह भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं।

Related posts

Leave a Comment