23 जनवरी, 2021 को मनाई जायेगी जनता पार्टी की स्थापना दिवस

23 जनवरी, 2021 को मनाई जायेगी जनता पार्टी की स्थापना दिवस

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 04 जनवरी :: जनता पार्टी का स्थापना दिवस 23 जनवरी, 2021 को मनाया जायेगा और इस दिन से हमलोग जयप्रकाश नारायण की सम्पूर्ण क्रांति पार्ट-2 का अभियान चलाकर आम जनता के बीच जायेंगे और लोगों को पार्टी की जानकारी देंगे, पार्टी से जोड़ेंगे।उक्त बातें नौशाद खाँ, जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने यूथ होस्टल पटना में आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए 03 जनवरी (रविवार) को कही। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, कर्नाटका और उत्तर प्रदेश में जनता पार्टी काफी मजबूत है। बिहार में पार्टी संगठन को मजबूत करनी है। इसके लिए सदस्यों की संख्या बढ़ानी होगी। उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आंदोलन में जो लोग सक्रिय थे और आज अलग थलग है, उन्हें खोज कर पार्टी से जोड़ कर उनका सहयोग लिया जाय। पार्टी इसके लिए काम करना शुरू कर दिया है। इस काम को और तेज करने के लिए सभी लोगों को मिलकर जेपी सेनानियों की खोज करनी होगी।

जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता मोहन कुमार ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आंदोलन में भाग ले चुके जेपी सेनानियों से मेरी बात हो रही है। उनमें से कुछ लोग सम्पूर्ण क्रांति पार्ट-2 के आंदोलन से जुड़ने की इच्छा जाहिर किया हैं।उन्होंने पार्टी से युवाओं को जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि बिना युवाओं के सम्पूर्ण क्रांति पार्ट-2 को साकार करना संभव नही होगा, इसके लिए महाविधायलयो में जाकर पार्टी की सक्रियता और गतिविधियों की जानकारी देने के लिए कार्ययोजना बनानी होगी।

संगोष्ठी में पत्रकार मुकेश महान ने अपना विचार रखते हुए कहा कि संपूर्ण क्रांति पार्ट-2 से महिलाओं को भी जोड़ा जाय और उन्हें भी सक्रिय सदस्य बनाया जाय। ऐसा करने से जेपी की संपूर्ण क्रांति पार्ट -2 में महिलाओं की शानदार भागीदारी होगी। लोकनायक की सम्पूर्ण क्रांति के समय महिलाओं की सक्रिय भागीदारी थी और महिलाएं ढोल-नगाड़ें लेकर सड़कों पर संपूर्ण क्रांति की गीत गाती थीं।

जनता पार्टी के आई.टी. प्रमुख प्रभाष चन्द्र शर्मा ने कहा कि पार्टी के नाम से फेसबुक पर बिहार की सक्रियता दर्ज कर दिया गया है । लेकिन आज का युवा अपना ज्यादातर समय इंटरनेट की दुनिया में व्यतीत करता है, इसलिए जेपी के सिद्धांतों और आंदोलन के उद्श्यों को व्यवस्थित तरीके से उनके तक पहुँचाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि संपूर्ण क्रांति पार्ट-2 आंदोलन से जुड़ने के लिए फेसबुक के जरिये भी संपर्क करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा सकता है।

वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद दत्त ने कहा कि बिहार की राजनीति को देखने से ऐसा लगता है कि आम जनता व्यवस्था परिवर्तन चाहती है, लेकिन विकल्प नहीं मिल रहा है। जबकि जेपी आंदोलन में व्यवस्था परिवर्तन की ही बात हुई थी। एक बार फिर उस लक्ष्य की जरूरत है, लेकिन इसे नये सिरे से करना होगा।

उक्त अवसर पर शिक्षाविद्, बुद्धिजीवी, वरिष्ठ पत्रकार एवंगणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

Related posts

Leave a Comment