कई राज्यों में बदले गए गवर्नर, कौन बने कहां के राज्यपाल, देखिए लिस्ट

कई राज्यों में बदले गए गवर्नर, कौन बने कहां के राज्यपाल, देखिए लिस्ट

राकेश कुमार
मंगलवार, जुलाई 6, 2021

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलावर को कई राज्यों में नए राज्यपाल बनाए। कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच अचानक हुए इस परिवर्तन से सियासत में खलबली मच गई। जानकारी के मुताबिक, देश के कुछ राज्‍यपालों को ट्रांसफर करके दूसरे राज्‍यों में भेजा गया है जबकि कुछ नए राज्‍यपालों की नियुक्ति की गई है। राष्‍ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

केंद्रीय मंत्री की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार, मिजोरम के राज्‍यपाल पीएस श्रीधरन पिल्‍लै को ट्रांसफर करके गोवा का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।

मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई का तबादला कर उन्हें गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है।

त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है।

कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में थावरचंद गहलोत को नियुक्त किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का तबादला कर उन्हें हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

मिजोरम के राज्यपाल के रूप में डॉ. हरि बाबू कंभमपति को नियुक्त किया गया है।

मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।

राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किए गए हैं।

Related posts

Leave a Comment