बिहार में पिछले २४ घंटे में ७13 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं

पटना :  कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में इसकी रफ्तार बढ़ी है। शनिवार को बिहार में 713 लोग संक्रमित पाए गए, जिसमें पटना से 267 लोग संक्रमण का शिकार हुए। फिलहाल पटना में कुल 46 कंटोनमेंट जोन बनाए गए हैं, लेकिन इसे बढ़ाया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों की पड़ताल में लगा है।
180 से 267 पहुंच गई संख्या
शुक्रवार को पटना में 180 लोग कोरोना संक्रमित हुए थे लेकिन 24 घंटे बाद ही 267 नए मामले आ गए। यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इसी तरह बिहार में कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में 24 घंटे में कुल 698 लोग कोरोना संक्रमित हुए थे। 24 घंटे बाद ही 713 नए मामले आ गए। आंकड़ा जिस तरह से बढ़ रहा है वह चौंकाने वाला है।
27 से 46 हो गए कंटेनमेंट जोन
चुनाव से पहले पटना में 27 कंटोनमेंट जोन बनाए गए थे लेकिन चुनाव के बाद इसकी संख्या बढ़ाकर 46 कर दी गई है। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए और कंटोनमेंट जोन भी बनाए जा सकते हैं। शनिवार को पटना में तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ी है तो ऐसे में कंटोनमेंट जोन बढ़ाने की भी तैयारियां चल रही हैं। सिविल सर्जन डॉ. विभा कुमारी ने कहा कि मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही कंटोनमेंट जोन बनाए जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment