29 C
Patna
Sunday, March 23, 2025
spot_img

बाबु धाम ट्रस्ट ने पश्चिम चंपारण , बगहा में निशुल्क सेनेटाइजेशन का किया उद्घाटन—अजय प्रकाश पाठक

बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक अजय प्रकाश पाठक ,अध्यक्षा मंजुबाला पाठक ऑर बगहा अनुमंडलाधिकारी श्री विशाल राज , (भा प्र से ) के कर कमलों से बगहा पश्चिम चंपारण में निशुल्क सेनेटाइजेशन का उद्घाटन हुआ। यह सेनेटाइजेशन कार्यकर्म अनवरत पूरे जिले में चलेगा जिसका उद्घाटन अलग अलग प्रखंडों में अलग अलग तारीखों को होगा।
बताते चले कि बाबु धाम ट्रस्ट देश के अलग अलग सामाजिक संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर पूरे देश में हर शहरों ऑर क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन करने का बीड़ा उठाया है।
इससे पूर्व दिल्ली में दिनांक 25/06/2020 को सेनेटाइजेशन कार्यकर्म का उद्घाटन सांसद ऑर अभिनेता मनोज तिवारी ऑर अजय प्रकाश पाठक , भूतपूर्व एडीजी , सड़क परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार के कर कमलों से हुआ।
बाबु धाम ट्रस्ट पिछले एक दशक से गरीबों ऑर जरूरतमंदों की सेवा करते आ रही है यथा गरीब लड़कियों की शादी, निशुल्क शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्कीम का लाभ लोगों तक दिलवाना,भू माफियाओं से गरीबों, शोसितो ऑर वंचितों को न्याय दिलाना, लाखों कम्बल ऑर साड़ी वितरण, मास्क ऑर अनाज वितरण, छात्रों को संस्थानों में नामांकन, गरीबों को मुफ्त भोजन वितरण ऑर सैकड़ों मदद कार्यकर्म ट्रस्ट के बैनर तले होते आया है।
अजय प्रकाश पाठक की मातृभूमि चंपारण है तो इन्होंने कर्म ऑर धर्म से पूरे चंपारण को कोरोना मुक्त करने हेतु सेनेटाइजेशन करने का बीड़ा उठाया हैं।
बिना कोई राजनीतिक लाभ के’ बाबु धाम ट्रस्ट ने ठाना है कोरोना को भगाना है।
ट्रस्ट की कोरोना फाइटर्स ग्रुप तब तक चंपारण में सेनेटाइजेशन करेगी जब तक चंपारण के पूरे प्रखंडों ऑर शहरों में सेनेटाइजेशन नहीं हो जाए।
आज के इस कार्यकर्म में बगहा -2 के मुखिया संघ के अध्यक्ष रामविलास सिंह, प्रखंड बगहा, बैकवालिया मुखिया प्रेमचंद्र तिवारी, बगहा -1, मुखिया अध्यक्ष जितेंद्र यादव, ऑर बगहा -2 मुखिया इंद्रदेव पासवान, मुखिया कृष्ण चौधरी, सुमन सिंह, छविलाल शर्मा, मुखिया अजय शंकर सिंह, बगहा- 1 सुनील वर्मा, कृष्ण बैठा,हरेंद्र राउत, शमशाद अली, अजयशंकर सिंह,आलोक राम ,ट्रस्ट कार्यकर्ता पप्लू पांडेय, शशि भूषण मिश्र, मुन्ना मिश्रा, अशोक तिवारी, तूफानी राम आदि उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!