31 महिलाओं को मिला कर्मयोगी महिला सम्मान

31 महिलाओं को मिला कर्मयोगी महिला सम्मान

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना , 6 मार्च ::

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभागमन पर सामाजिक- सांस्कृतिक संस्थान नई दिशा परिवार के तत्वावधान में बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सभागार में सम्मान समारोह-सह-संगोष्ठी संपन्न हुई।
समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक (प्रोफेसर) डॉक्टर आर०पी० सिंह और कार्यक्रम का संचालन राजेश राज ने किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सभापति प्राक्कलन समिति बिहार विधान सभा नंदकिशोर यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उक्त अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आत्म सम्मान के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर उन्होंने खुद को स्थापित किया है। अपने परिश्रम और विजन के बूते सपने साकार कर महिलाएं लड़ाकू जहाज उड़ा रही है सेना में अग्रणी भूमिका के साथ राष्ट्र की सुरक्षा में लगी है।
परिवार को हंसता- मुस्कुराता रखने तथा टूटने से बचाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

डॉक्टर रत्ना पुरकायस्थ प्रकाश ने कहा कि नारी सशक्तिकरण तब होगा जब मंच पर उसकी शत् प्रतिशत भागीदारी हो। महिला दिवस मनाने की जरूरत नहीं होगी, हर दिन महिला दिवस होगा।

डॉ राजकुमार नाहक दूरदर्शन केंद्र, पटना के निदेशक ने कहा कि आज हर क्षेत्र में नया मुकाम हासिल किया है 26 वर्षों से कार्यक्रम का लगातार आयोजित किया जाना अपने आप में महत्व रखता है।

पटना की महापौर सीता साहू ने कहा कि नारी राष्ट्र को नई और रचनात्मक दिशा देने में समर्थ है।
कमलनयन श्रीवास्तव ने सुभद्रा कुमारी चौहान की पंक्तियां – “सबल पुरुष यदि भीरू बने तो हमको दो वरदान सखी। अबलाएं उठ पड़े, देश में करे युद्ध घमासान सखी।” के साथ नारी शक्ति का अभिवादन किया।
अतिथियों का स्वागत राजेश बल्लभ (मुन्ना यादव) स्वागता अध्यक्ष ने किया।

उक्त अवसर पर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए एक 31 महिलाओं को कर्मयोगी महिला सम्मान- 2022 हुस्न बानो- शिक्षा, रूपम कुमारी- शिक्षा, रितिका सोनी- मॉडलिंग सह समाजसेवा, शवीस्तां मल्लीक- समाचार उद्घोषिका, नंदिता चक्रवर्ती -गायन, सोनिया सिंह- समाजसेवा, उषा किरण- साहित्य, प्रीति कुमारी -ई-कॉमर्स, रेखा सिन्हा- भोजपुरी लोक गायन, शैल सिंह -समाजसेवा, डॉ० प्रभा कुमारी- होम्योपैथ चिकित्सक, प्रिया राजहंस- समाजसेवा, ज्योति कुमारी- समाजसेवा, मैसेज मौसम शर्मा योग शिक्षा, कृति सिंह -गायन, अभिलाषा सिन्हा- गायन, पापिया गांगुली खत्री- गायन, शाहिना प्रवीण- समाजसेवा, गीता सिन्हा – शिक्षा, डॉक्टर शाइस्ता परवीन- डेंटल सर्जन चिकित्सा, उर्मिला मिश्रा -समाजसेवा, लाडो बानी पटेल – बालकला, डॉक्टर शबाना परवीन -डेंटल सर्जन चिकित्सा, नीलिमा सिन्हा- समाजसेवा, डॉक्टर ज्योति प्रकाश- ओरल एंड डेंटल सर्जन चिकित्सा, डॉ नेहा सिंह- ब्लड ट्रांसफ्यूजन ऑफिसर एम्स चिकित्सा, लीना प्रकाश- समाजसेवा, डॉ अनामिका- स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सा, डॉ रंजना मिश्रा – स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक, रितु कुमारी -समाजसेवा, सीमा कुमारी- समाजसेवा को शाॅल प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

उक्त अवसर पर संयोजक ओमप्रकाश, डॉ किशोर सिन्हा ने अपने विचार व्यक्त किए। आरंभ में अतिथियों का स्वागत राजेश बल्लभ (मुन्ना यादव) ने तथा आभार ज्ञापन ऋतुराज ने किया।

उक्त अवसर पर रविंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, अतीश कुमार, परितोष कुमार, मोहित कुमार, देवेंद्र कुमार, सपना कुमारी रितु कुमारी, कौशल, उजाला, उज्जवल, शिबू, मुकेश कुमार, नागेंद्र पंडित एवं समस्त नई दिशा परिवार के सभी सदस्य इस कार्य में सक्रिय रहे।

Related posts

Leave a Comment