32.6 C
Patna
Thursday, May 15, 2025
spot_img

सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का हुआ शुभारंभ

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 24 मार्च ::

राष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक ने पटना स्थित दीघा कार्यालय में सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया। उक्त जानकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि यह सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र महिलाओं और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रशिक्षण केन्द्र में सिलाई, कढ़ाई और डिजाइनिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और स्वरोजगार का अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

अरविंद कुमार ने बताया कि सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र शुभारंभ कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी द्वारा किया गया है। उक्त अवसर पर संस्था की संस्थापिका रीता सिन्हा, सक्रिय सदस्य माला और शिक्षिका इंदु उपाध्याय सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

उन्होंने बताया कि मानव अधिकार रक्षक संस्था ने पटना जिले के अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह के प्रशिक्षण केन्द्र खोलेगी , ताकि जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को इस लाभकारी पहल का फायदा मिल सके।

———–

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!