32 C
Patna
Thursday, May 22, 2025
spot_img

न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना है : रीता सिन्हा

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 12 जून ::

न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना है और अपने अधिकारों के प्रति आवाज उठाना है। उक्त बातें मानव अधिकार रक्षक के संस्थापिका रीता सिन्हा ने रविवार को सासाराम में आयोजित जागरुकता अभियान को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने सासाराम के महिलाओं से कहा कि किसी भी तरह की समस्या हो, उसका समाधान करने के लिए मानव अधिकार रक्षक की महिला टीम पूरी तरह सजग और तैयार है।
उक्त जानकारी देते हुए मानव अधिकार रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत संस्था की टीम रविवार को सासाराम में यह आभियान चलाया गया, जिसका आयोजन मानव अधिकार रक्षक के जिला सचिव संतोष अग्रवाल द्वारा किया गया था।
उन्होंने बताया कि उक्त अभियान में संस्था की ओर से संस्था की संस्थापिका रीता सिन्हा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ,पटना जिला अध्यक्ष पूजा सिन्हा, कानूनी सलाहकार अभियुदय आनंद, सरिता सिंह, आशा देवी, किरण कुमारी, आकाश कुमार, निरंजन कुमार शामिल हुए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सासाराम जिला में संस्था के सभी सदस्यों का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। स्थानीय महिलाओं को मानव अधिकार रक्षक की कार्यकलापों की जानकारी दी गई। संस्था के महिलाओं ने न्याय व्यवस्था को कैसे मजबूत किया जाय और इसके लिए कैसे करने मिलकर कार्य करना होगा पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने बताया कि लोगों को अपने अधिकारों के प्रति कैसे आवाज उठाना चाहिए, इस से संबंधित सभी मुद्दों पर बातें हुई। संस्था के सदस्यों ने अपने-अपने अनुभव को भी साझा किया और बताया कि कैसे हम सभी ने मिलकर कितने महिलाएं एवम पुरुषों को भी न्याय दिलवाने का कार्य किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि वहां के स्थानीय लोगों ने काफी ज्यादा प्रेरित हुई हैं, इसलिए संस्था ने निर्णय लिया है कि जल्द से जल्द सासाराम में मानव अधिकार रक्षक की महिलाओं की एक्टिव टीम गठित किया जायेगा, ताकि मिलकर, न्याय व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य कर सकें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!