Rajya Sabha Election: गुजरात, MP व राजस्थान में कांटे की टक्कर,19 सीटों पर मतदान जारी

देश के आठ राज्यों से 19 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हो रही है। गुजरात में चार सीटों के लिए पांच उम्मीदवार हैं। भाजापा ने तीन और कांग्रेस ने दो सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। यही कारण है कि मातर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक केसरसिंह जेसंगभाई सोलंकी अस्पताल से एंबुलेंस से विधानसभा पहुंचे। वहीं, मध्य प्रदेश में तीन सीटों पर चार उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा और कांंग्रेस ने दो-दो उम्मीदवार उतारे हैं। हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया पर सभी की निगाहें होंगी। सभी राजस्थान में भी तीन सीटों पर चार उम्मीदवार हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने दो-दो उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

आंध्रप्रदेश और गुजरात में चार-चार सीटों , मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटों, झारखंड में दो सीटों पर और इसके अलावा मणिपुर, मिजोरम और मेघालय से एक-एक सीटों पर चुनाव जारी हैं। मतदान शाम चार बजे तक होगा। शाम 5 बजे से वोटों की गिनती होगी। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण 18 सीटों पर चुनाव स्थगित कर दिया था। पहले चुनाव 26 मार्च को होना था। आयोग ने बाद में कर्नाटक की चार सीटों, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक सीट पर चुनाव की घोषणा की।

– आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने अमरावती स्थित राज्य विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए के लिए अपना वोट डाला। राज्य की चार राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। यहां सत्तारूढ़ वाइएसआर कांग्रेस के चारों सीटों पर जीत हासिल करने के आसार हैं।

– भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि निर्दलीय विधायकों सरयू राय और अमित यादव ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है और हमें 2 अन्य विधायकों का समर्थन मिलने की उम्मीद है। रांची में राज्य विधानसभा की 2 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। दीपक प्रकाश यहां से भाजपा के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस की तरफ से शहजादा अनवर और झामुमो के शिबू सोरेन उम्‍मीदवार हैं।

– राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मतदान के लिए जयपुर में विधानसभा पहुंचे। राज्य में आज राज्यसभा की 3 सीटों के लिए मतदान होना है।

Related posts

Leave a Comment