32.6 C
Patna
Thursday, May 15, 2025
spot_img

पूर्व केन्द्रीय इस्पात मंत्री आर सी पी सिंह से मिला कमजीवी संघ

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 25 अगस्त ::

जिसके चित्त में कभी भी किसी के प्रति अहितकर विचार नही होता है, उसके वचन किसी को भी, कभी भी, कष्ट नहीं पहुंचा सकता है। लेकिन जिनका विचार अहितकर होता है वो सभी पाप कर्मों से युक्त होता। जो, पाप कर्मों से सदा मुक्त रहता है, उसे कभी भी किसी से कोई भय नहीं होता है। उक्त बातें शुक्रवार को पूर्व केन्द्रीय इस्पात मंत्री आर सी पी सिंह ने पटना स्थित आवास पर मिलने आए लोगो से वार्ता के क्रम में कह रहे थे।

कलमजीवी संघ के अध्यक्ष एवम सदस्य गण पूर्व केन्द्रीय इस्पात मंत्री आर सी पी सिंह से पटना में कश्यप ग्रीन सिटी, रूपसपुर में मिलने पहुंचे थे।

कलमजीवी संघ के अध्यक्ष डॉ प्रभात चंद्रा ने वार्ता के क्रम में संघ की गतिविधियों की जानकारी दी। संघ के सदस्यों में डॉ आर के गुप्ता, अनुराग समरूप, रोहितेश एवम जितेन्द्र कुमार सिन्हा शामिल थे।

जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने वार्ता के क्रम में
पूर्व केन्द्रीय इस्पात मंत्री आर सी पी सिंह को बताया कि मुझे इंडियन फेडरेशन वर्किंग जर्नलिस्ट के बिहार शाखा के उपाध्यक्ष भी बनाया गया है।

पूर्व केन्द्रीय इस्पात मंत्री आर सी पी सिंह ने कलमजीवी संघ से कहा कि अगले वर्ष बिहार में आम चुनाव होगा, इसलिए आपलोग समय समय पर बैठक करते रहें और एकजुटता बनाए रखें।
———

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!