32.6 C
Patna
Thursday, May 15, 2025
spot_img

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर लोगों ने फहराया तिरंगा झंडा

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 16 अगस्त ::

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों ने अपने घरों पर फहराया तिरंगा झंडा। खुशी और उत्साह के साथ बिहटा के गुलाब नगर कोरहर में अपने मकान रूचि चौहान ने झंडोतोलन की। झंडोतोलन के बाद झोपड़ी झुग्गी में रह रहे बच्चों के बीच जलेबी का वितरण की।

झंडोतोलन के बाद वार्ता के क्रम में। आई एफ डब्लू जे के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा को बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। बल्कि हमें उनके बताये हुए मार्ग पर चलकर अपने देश और समाज के लिए अच्छे कर्म करने चाहिए।

उन्होंने बताया कि आज का युवा ही कल का प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति बनेगा। इसके लिए युवाओं को संस्कार आधारित शिक्षा देने की आवश्यकता है। 1857 की क्रांति के समय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था और बलिदान दिए थे।

समाज सेविका रुचि चौहान ने बताया कि सम्पूर्ण भारत में सभी लोगों को अपने घरों पर झंडा फहराना चाहिए, ताकि आने वाले जनरेशन को इसे समझने में सहूलियत हो।

उक्त अवसर पर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा, अलर्ट कमांडो मासिक पत्रिका के सम्पादक अशोक कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के टेप रिकडिस्ट सेवा निवृत कृष्ण बिहारी सिंह, समाज सेवक बीरेंद्र चौहान, अभियंता प्रशांत कुमार सिन्हा, रोजनामा दोस्तान उर्दू दैनिक समाचार पत्र के वरिष्ठ संवाददाता आभा सिन्हा एवम संवादाता सुरभि सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

———

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!