25.7 C
Patna
Friday, March 28, 2025
spot_img

पार्श्वगायक एवं संगीतकार जुबिन सिन्हा ने ग्रहण किया जीकेसी की सदस्यता

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 03 अगस्त ::

पार्श्वगायक एवं संगीतकार जुबिन सिन्हा को जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) ने मगंलवार को पटना में सम्मानित किया और उन्हें संगठन की सदस्यता दिलायी।

ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने जुबिन सिन्हा को सम्मानित किया और संगठन की सदस्यता दिलाते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जुबिन सिन्हा ने बिहार का नाम पूरे देश में रौशन किया है। इनकी प्रशंसा स्वयं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने की है।

उक्त अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक, राष्ट्रीय मीडिया अध्यक्ष प्रेम कुमार, संजय कुमार सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नीलेश रंजन, धनंजय प्रसाद, राजेश सिन्हा संजू, बलिराम जी, पटना जिला अध्यक्ष युवा संभाग पीयूष श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नंदा कुमारी, रश्मि सिन्हा, वंदना सिन्हा, अनामिका कुमारी, प्रसून श्रीवास्तव समेत कई लोग उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि जुबिन सिन्हा ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत बॉलीवुड फिल्म ‘सार्थक’ से की। जल्द ही, उन्होंने सोनी लिव जी म्यूजिक, सा रे गा मा म्यूजिक समेत कई अन्य प्रमुख संगीत लेबल के साथ एल्बम किए। मोड़ तब आया जब अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया साइट्स पर रफी बनाम किशोर की जुबिन की मेडली साझा की। इसके अलावा, पिछले साल जुबिन अपने संगीत एल्बमों के लिए चार अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
——–

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!