“हम” के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने मुन्ना पंडित

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना 14 अप्रैल ::

“हम” (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०)) ने कलाकार सह पत्रकार मुन्ना पंडित को कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह राष्ट्रीय प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी के अनुसार, प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रजीत गोस्वामी ने संगठन की मजबूती के लिए पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर मुन्ना पंडित के अतरिक्त अमित कुमार उर्फ डिम्पल को भी कला संस्कृति एवं खेल का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बविता कुमारी प्रधान को राष्ट्रीय महासचिव, प्रवीण कुमार सिन्हा एवं लव कुमार राष्ट्रीय सचिव, राहुल सहनी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और वंदना कुमारी को प्रदेश अध्यक्ष, गौतम कुमार प्रदेश कोषाध्यक्ष, संजय गुप्ता प्रदेश महासचिव, लक्ष्मण अकेला प्रदेश सदस्य, देवानंद प्रदेश सदस्य के पद पर मनोनीत किया है।

मनोनीत पदाधिकारियों ने “हम” के संस्थापक संरक्षक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह प्रदेश के अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन और पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जिस विश्वास के साथ संगठन की महत्वपूर्ण जवाबदेही सौंपी है, उसे मजबूती से निभायेंगे।
——-

Related posts

Leave a Comment