24 C
Patna
Sunday, March 23, 2025
spot_img

दाउदनगर गौरव सम्मान” से सम्मानित हुई भाप्रसे की मेघा भारद्वाज

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना (रांची, झारखंड), 07 मई :

झारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की संयुक्त सचिव और भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी मेघा भारद्वाज को रविवार को “दाउदनगर गौरव सम्मान प्रदान” किया गया। मेधा भारद्वाज को प्रशासनिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान और दाउदनगर अनुमंडल का मान – सम्मान बढ़ाने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

उक्त सम्मान नवबिहार टाइम्स की ओर से संपादक – प्रकाशक कमल किशोर ने रांची स्थित मेधा भारद्वाज के आवास पर प्रदान किया। उन्हें बुके, मेमेंटो, प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया के झारखंड ब्यूरो प्रमुख विनय कुमार, मेधा भारद्वाज के पिता मोहन दुबे, दैनिक भास्कर के पूर्व समाचार समन्वयक अम्बरीष श्रीवास्तव और नबिटा के महाप्रबंधक (प्रशिक्षु) कौस्तुभ किशोर भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि दाउदनगर अनुमंडल स्थापना दिवस के अवसर पर नवबिहार टाइम्स की ओर से विगत 15 अप्रैल को दाउदनगर में आयोजित कार्यक्रम में मेघा भारद्वाज को बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ के हाथों यह सम्मान प्रदान किया जाना था, लेकिन कतिपय कारणों से उक्त कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के चलते यह सम्मान आज दिया गया।

श्रीमती मेघा भारद्वाज ने वर्ष 2016 की संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पूरे भारत में 32वां स्थान प्राप्त कर दाउदनगर अनुमंडल को गौरवान्वित किया था। हजारीबाग की अनुमंडल पदाधिकारी और पलामू के उप विकास आयुक्त के रूप में मेधा भारद्वाज ने अपने कार्यों से प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया है और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया ।

मेधा भारद्वाज औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडल के दुबे खैरा गांव की रहने वाली हैं और इनके पति लोकेश मिश्रा भी भारतीय प्रशासनिक सेवा के झारखंड कैडर के अधिकारी हैं।
——–

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!