बख्तियारपुर में 5 स्वतंत्रता सेनानियों की लगेगी आदमकद प्रतिमा

बख्तियारपुर में 5 स्वतंत्रता सेनानियों की लगेगी आदमकद प्रतिमा

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 11 जनवरी :: बख्तियारपुर में स्वतंत्रता सेनानियों की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की करवाई तेजी से चल रही है। बिहार सरकार के भवन सचिव और पटना जिलाधिकारी जैसे पदाधिकारी प्रतिमा निर्माण कार्य, प्रतिमा स्थल की तैयारी सहित अन्य कार्यों पर नजर रखे हुए है।

सूत्रों ने बताया की बख्तियारपुर में 5 स्वतंत्रता सेनानी की आदमकद प्रतिमा बनाया जा रहा है। इन प्रतिमाओं में स्व० कविराज रामलखन सिंह वैध जी, स्व० शिलभद्र याजी जी, स्व० मोगल सिंह जी, स्व० नाथुन सिंह यादव जी और स्व० डुमर सिंह जी की प्रतिमा शामिल है। अनुमंडल पदाधिकारी बाढ़ सभी प्रतिमाओं के कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग कर रहे है।

पदाधिकारियों द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों एवं स्थानीय लोगों से विचार विमर्श कर आवश्यक जानकारी प्राप्त किया जा रहा है। आदमकद प्रतिमाओं में से स्वतंत्रता सेनानी स्व० कविराज राम लखन सिंह वैद्य जी की प्रतिमा को बख्तियारपुर जिला परिषद डाक बंगला में, स्वतंत्रता सेनानी स्व० शीलभद्र याजी जी की प्रतिमा को बख्तियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में, स्वतंत्रता सेनानी स्व० मोगल सिंह जी की प्रतिमा को बख्तियारपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में, स्वतंत्रता सेनानी स्व० नाथुन सिंह यादव जी की प्रतिमा को बख्तियारपुर हाट पर और स्वतंत्रता सेनानी स्व० डुमर सिंह जी की प्रतिमा को बख्तियारपुर के श्री गणेश उच्च विद्यालय में स्थापित की जायगी।

Related posts

Leave a Comment