झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना पॉजिटिव, इलाज के लिए रिम्स में होंगे भर्ती

उभरता बिहार : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना की चपेट में आ गए हैं. बताया जा रहा है कि आज सुबह ही शिक्षा मंत्री को अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली है. उन्होंने आज सुबह ही अपना जांच करवाया था. जिसके बाद वह बोकारो से रांची के लिए रवाना हो गए हैं.

उन्होंने यह भी बताया है कि रांची के रिम्स में वह अपना इलाज करवाएंगे। इसके लिए वह रांची के लिए निकल गए हैं.

इसके पहले स्वास्थय मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना संक्रमित पाए गए थे उसके बाद अब शिक्षा मंत्री के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की गई है. शिक्षा मंत्री के संक्रमित होने से मंत्रिमडल के साथ-साथ प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.

Related posts

Leave a Comment