बिहार के जदयू महासचिव विजय सिंह पटेल गिरफ्तार, स्प्रिट तस्करी का आरोप

राकेश कुमार

बिहार के जदयू महासचिव विजय सिंह पटेल गिरफ्तार, स्प्रिट तस्करी का आरोप

. विजय सिंह को 4 अंतरराज्यीय शराब तस्करों के साथ पलामू पुलिस ने 10 हजार लीटर अवैध स्प्रिट और 9 लाख रुपये कैश के साथ पकड़ा है.

झारखंड के पलामू जिले में शराब की तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें पलामू पुलिस ने जेडीयू के प्रदेश महासचिव विजय सिंह को गिरफ्तार किया है। विजय सिंह पटेल बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। विजय सिंह पटेल पर बिहार के विभिन्न इलाकों में शराब तस्करी के छह मामले दर्ज हैं।

पलामू पुलिस रविवार को विजय सिंह पटेल को बिहार पुलिस को सौंप देगी। बिहार की मुजफ्फरपुर पुलिस विजय सिंह पटेल को लेने के लिए पलामू रवाना हो गई है।

पलामू पुलिस ने शनिवार को सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में छापेमारी कर 10 हजार लीटर स्प्रिट, 9.30 लाख रुपये के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार तस्करों में दो बिहार के मुजफ्फरपुर जबकि एक गया जबकि एक भागलपुर का रहने वाला था। शुरुआत में विजय सिंह पटेल ने खुद को बीमार बताते हुए पुलिस से बचने की कोशिश की। शनिवार की देर शाम पुलिस को विजय सिंह पटेल के बारे में बिहार से कई आम जानकारी मिली। जिसके बाद यह खुलासा हुआ कि विजय सिंह पटेल पर शराब की तस्करी के मामले में मुजफ्फरपुर में छह एफआईआर दर्ज है। पलामू एसपी के विजय शंकर ने बताया कि विजय सिंह पटेल को बिहार पुलिस को सौंप दिया जाना है। पुलिस विजय सिंह पटेल के बारे में और कई अहम जानकारी जुटा रही है। कुछ दिनों पहले पलामू के रहना थाना क्षेत्र में भी 295 ड्राम स्प्रिट बरामद हुआ था। इस मामले में भी विजय सिंह पटेल नामक व्यक्ति का नाम उछला था। हालांकि उस दौरान पुलिस को ज्यादा कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।

Related posts

Leave a Comment