28.4 C
Patna
Friday, March 28, 2025
spot_img

मानव अधिकार टीम ने बांधी पुलिस भाइयों को राखी

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 11 अगस्त ::

भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन (राखी) के अवसर पर मानव अधिकार रक्षक संस्था की महिला मंडल ने गुरुवार को पटना में पुलिस भाइयों को राखी बांधी। उक्त जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि राखी का त्योहार इस वर्ष 12 अगस्त को मनाया जायेगा। लेकिन गुरुवार को पूर्णिमा शुरू हो जाने के कारण संस्थान की कंकड़बाग शाखा की टीम लीडर किरण सिंह, एक्टिव मेम्बर सूरज कुमार, रश्मि, रमा गुप्ता, श्रेया अनमोल, अनिल कुमार,आर्यन चंद्रा, किरण सिंह ने पुलिस भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु होने की कामना की।

मानव अधिकार रक्षक संस्था की की संस्थापिका रीता सिन्हा ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन भाई की लंबी उम्र के साथ खुद की सुरक्षा के लिए रक्षा डोर बांधने के परम्परा हैं। इसी परम्परा को भाई – बहन रक्षाबंधन के रूप में पर्व मनाते हैं। वहीं, बहन भाई की लम्बी उम्र के लिए दुआ करती है और भाई बहन की ताउम्र रक्षा करने का वादा करता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस भाइयों को राखी बांधकर एक शुभ संदेश दिया गया है। पुलिस भाइयों ने भी इस पहल पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हर बार होना चाहिए। इससे पूरे समाज में एक अच्छा सन्देश जाएगा और भाईचारे का माहौल बनेगा।

उक्त अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी ने बताया की पुलिस भाई हमलोगों की रक्षा में अपने परिवार को छोड़ नि:स्वार्थ होकर हमारी सुरक्षा करते हैं ऐसे में राखी के पावन पर्व पर उनकी कलाई सूनी न रहे और घर से दूर होने पर भी उन्हें घर से दूर रहने का अहसास न हो, इसी उद्देश्य को देखते हुये यह आयोजन किया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि पुलिस भाई जो रात दिन थाने में रहकर अपने परिवार से दूर समाज की रक्षा करते हैं। कोई भी पर्व त्योहार इनके लिए देश की रक्षा के सामने मायने नहीं रखता है।
———

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!