32.6 C
Patna
Thursday, May 15, 2025
spot_img

पौधा वितरण और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया ह्यूमन राइट्स डिफेंडर

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 07 जून ::

पटना, वैशाली और वृंदावन में ह्यूमन राइट्स डिफेंडर ने पौधा वितरण और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के 150 पौधों का वितरण एवम पौधारोपण किया गया। उक्त जानकारी ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मि सिन्हा ने दी।

उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ह्यूमन राइट्स डिफेंडर ने 5 जून को यह कार्यक्रम आयोजित किया था और इसके तहत 150 पौधों का वितरण एवम रोपण किया जा सका है।

यह कार्यक्रम संस्था के संस्थापिका सह राष्ट्रीय महासचिव पूजा सिन्हा के संरक्षण में आयोजित हुआ है।

उक्त अवसर पर संस्थापिका सह राष्ट्रीय महासचिव पूजा सिन्हा ने कहा कि पौधा लगाने से मनुष्य के साथ साथ सभी जीवजंतु तथा प्राणियों को स्वच्छ वायु मिलेगा और सभी लोग स्वस्थ रहेंगे। इसलिए लोगों को अधिक से अधिक पौधा लगाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए और पहल भी करना चाहिए।

ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि संस्था समाज हित के लिए हर तरह के कार्यक्रम आयोजित करता जिसमें पौधा वितरण और पौधारोपण कार्यक्रम भी शामिल है। संस्था निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, संगीत, पठन पाठन जैसे कार्यक्रम लगभग नियमित रूप से आयोजित कर समाज के गरीब तबके के लोगों को लाभान्वित कर रही हैं।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मि सिन्हा ने बताया कि उक्त अवसर ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के राष्ट्रीय सांस्कृतिक सचिव स्वेता बॉबी, राष्ट्रीय प्रभारी शैक्षिक समुदाय सीमा कुमारी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष सूरज कुमार, वैशाली जिला अध्यक्ष ज्योति कुमार सहित पटना के सक्रिय सदस्य आशुतोष कुमार, पिंकी कुमारी, गौरी शंकर प्रसाद सक्रिय सदस्य वैशाली पुनम सिन्हा, राजकिशोर कुमार तथा वृन्दावन में ह्यूमन राइट्स डिफेंडर सह संस्थापिका सह राष्ट्रीय महासचिव (एससी/एसटीविंग) आशा देवी तथा राष्ट्रीय सहायक सचिव किरण ने बढ़ चढ़ कर पूरे उत्साह एवं पर्व के रूप में कार्यक्रम मनाया।

———–

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!