पूजा पंडालों में भगवान चित्रगुप्त का दर्शन किया ग्लोबल अध्यक्ष

पूजा पंडालों में भगवान चित्रगुप्त का दर्शन किया ग्लोबल अध्यक्ष

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 07 नवम्बर ::

जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस) ग्लोबल अध्यक्ष एवं जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर पटना के विभिन्न पूजा पंडालों में 06 नवम्बर (शनिवार) को भगवान चित्रगुप्त का दर्शन किया और लोगों से मिलकर उन्हें शुभकामनायें दी।

उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त के बारह पुत्रों की एकजूटता, मानव कल्याण एवं राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के उद्देश्य की पूर्ति हेतु संगठित होने का आह्वान किया।

ग्लोबल अध्यक्ष ने अशोक नगर, कंकड़बाग पीपुल्स को-ओपरेटिव कम्युनिटी हॉल, हनुमान नगर, दरियापुर, मोगलपुरा, पटना सिटी, रानीघाट, महेन्द्रू, कदमकुआं, ठाकुरबाड़ी, चित्रगुप्त समाज, अनीसाबाद, वाल्मी, खगौल, मिथिला कॉलोनी, नासरीगंज, केशरी नगर, इंद्रपुरी, अशियाना नगर, विद्युत् बोर्ड कॉलोनी, ए जी कॉलोनी, बैंकमेंस कॉलोनी, चित्रगुप्त नगर, बेउर, गोला रोड, इंदिरा नगर, लोहानीपुर, सैदपुर आदि पूजा-पंडालों का भ्रमण किया।

जीकेसी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नम्रता आनंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक अभिषेक, मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल दास, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अनुराग समरूप, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव कुमार आर्यन, युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेश सिन्हा संजू, संगठन मंत्री बलराम जी, दिलीप कुमार सिन्हा, हरेंद्र कुमार सिन्हा, पटना जिलाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, पटना जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिन्हा उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment