जीकेसी ने महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान से यूएनआई के प्रेम कुमार को किया सम्मानित

जीकेसी ने महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान से यूएनआई के प्रेम कुमार को किया सम्मानित

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना 30 मार्च ::

जीकेसी ने यूएनआई (यूनाईटेड न्यूज ऑफ इंडिया) के पत्रकार प्रेम कुमार को महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान से 26 मार्च (शनिवार) को सत्याग्रह मंडप, गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति, राजघाट, नई दिल्‍ली परिसर में सम्मानित किया।

जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) ने 26 मार्च को स्व. महादेवी वर्मा की जयंती के अवसर पर स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया था जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के स्थापित और प्रतिभावान 27 विभूतियों को सम्मानित किया गया है।

पत्रकारिता क्षेत्र के लिए यूनीवार्ता के उप संपादक-सह-जीकेसी मीडिया-कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार का चयन किया गया था। सुप्रिसद्ध अभिनेता अंजन श्रीवास्तव, जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद एवं प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने संयुक्त रूप से प्रेम कुमार को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया था।

ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि महादेवी वर्मा ने गद्य, काव्य, शिक्षा और चित्रकला सभी क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित किए, उन्होंने साहित्य के जरिए समाज में नई चेतना और ऊर्जा जगाई थी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के लिए प्रेम कुमार कुमार का चयन समिति ने उनके करीब दो दशक से यूनीवार्ता में सक्रीय पत्रकारिता के साथ ही जीकेसी के लिए भी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कार्य कर रहे है। प्रेम कुमार को अच्छी पत्रकारिता के लिए वैशाली रत्न, इंडिया ग्लोरी अवार्ड, इंडिया राइसिंग अवार्ड, सरस्वती सम्मान, कला महोत्सव अवार्ड, पटना साहिब गौरव अवार्ड, भिखारी ठाकुर स्मृति सम्मान जैसे अनेकों समान प्राप्त हुए हैं।

प्रेम कुमार ने कहा कि महादेवी वर्मा सम्मान के लिए चयन समिति सहित जीकेसी ग्लोबल अध्यक्ष, प्रबंध न्यासी और बिहार प्रदेश अध्यक्ष को मेरी शुक्रिया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व मुझे गौरव अवार्ड, नेशनल मीडिया अवार्ड, नेशन प्रााइड अवार्ड, पत्रकार संघ सम्मान, विवेकानंद लीडरसिप अवार्ड, लाल बहादुर शास्त्री अवार्ड, कंचन रत्न अवार्ड, स्वर्ण कला श्री सम्मान, पटना साहिब सेवा सम्मान, प्राउड ऑफ बिहार, परिवर्तन मीडिया सम्मान, बाल उड़ान सह राष्ट्रीय सम्मान, फूड बैंक चैंपियन अवार्ड, इनर व्हील पत्रकार सम्मान, बिहार रत्न अवार्ड, बिहार समाज सेवा रत्न सम्मान, निरोग समाज फाउंडेशन सेवा सम्मान, डा राजेन्द्र प्रसाद स्मृति सम्मान, पत्रकार श्री सम्मान, चित्रगुप्त सेवा सम्मान, ग्लोबल राइसिंग स्टार अवार्ड, पाटिलीपुत्रा सेवा सम्मान, सेवा रत्न सम्मान, डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान, द्रोणाचार्य रत्न सम्मान, बिहार केसरी शिक्षा रत्न सम्मान, कोरोना वारियर 2021 सम्मान, कर्मवीर सम्मान सहित फिल्म क्षेत्र समेत कई सम्मान से सम्मानित किया गया है।

उन्होंने बताया कि र्पार्श्वगायन और अभिनय के क्षेत्र मे भी मेरी कदम बढ़ी है। इस कदम की भी भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment