33 C
Patna
Thursday, May 22, 2025
spot_img

मीनापुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजीत कुमार सिन्हा के निधन पर जीकेसी ने शोक व्यक्त किया

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना (मुजफ्फरपुर), 10 जून :

मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजीत कुमार सिन्हा का आकस्मिक (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। इस आकस्मिक निधन पर जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) की मुजफ्फरपुर जिला इकाई के आवासीय कार्यालय बी एम पी 6, दुर्गापुरी रोड नंबर 3 में एक शोक सभा आयोजित कर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उक्त जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने दी।

उन्होंने बताया कि अजीत कुमार सिन्हा का निधन से समाज को काफी क्षति हुई है, वे कर्मठ एवं संघर्षशील व्यक्ति थे, उनका जीवन कांग्रेस के लिए समर्पित रहा। उनके पार्थिक शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। परिवार में पत्नी के अलावा मात्र एक लड़की है। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार से मिलकर धैर्य रखने को कहा गया।

शोक सभा में संवेदना व्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष रविशंकर चैनपुरी, वरीय उपाध्यक्ष यदुवीर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अभय कुमार सिन्हा, कृष्ण मुरारी प्रसाद सिन्हा, राजीव कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता नरेश कुमार, अधिवक्ता राजीव कुमार सिन्हा, अधिवक्ता शिशिर कुमार, जानकी श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, रूपा श्रीवास्तव, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती ममता रमन, अधिवक्ता आशा सिन्हा, विनोद कुमार श्रीवास्तव, केदारनाथ प्रसाद, अनूप कुमार श्रीवास्तव, पंकज कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग शामिल थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!