आयुष्मान भारत फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर आर के गुप्ता ने खाद्य सामग्री का वितरण किया

आयुष्मान भारत फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर आर के गुप्ता ने खाद्य सामग्री का वितरण किया

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 09 जनवरी ::

श्याम हेल्थ केयर एवं आयुष्मान भारत के राष्ट्रीय चिकित्सक संघ अध्यक्ष डाक्टर आर के गुप्ता ने जरूरतमंद लोगों के बीच ‘श्याम की रसोई “ के माध्यम से खाना का वितारण किया और लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिये सुझाव भी दिया। उन्होंने जरुरतमंद लोगों को गांधी मैदान, आकाशवाणी के नजदीक और पटना सिटी में भोजन का वितरण किया।

उन्होंने कहा कि सभी लोग आगे आये और इस संकट की घड़ी में जरुरतमंद लोगों को सहयोग करें। ऐसा करने से जरुरतमंद लोगों की दुआये एवं “श्याम बाबा की कृपा” आपके पूरे परिवार एवं व्यापार पर बनी रहेगी। हमारा एक ही सपना, भूखा सोऐ न कोई अपना।

ध्यातव्य है कि यह सेवा बसंत थिरानी, चेतन थिरानी ,रोहित थिरानी ,धीरेन्द्र गुप्ता, अनिता गुप्ता ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *