29 C
Patna
Sunday, March 23, 2025
spot_img

बिहार के नये मंत्रियों के बीच विभागों का हुआ बंटवारा

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 17 नवम्बर :: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा निम्नप्रकार किया है :-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार :- गृह विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, निगरानी विभाग एवं वैसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं है।

उप मुख्यमंत्री, तारकिशोर प्रसाद :- वित्त विभाग, वाणिज्य कर विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, सूचना प्रोद्यगिकी विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग।

उप मुख्यमंत्री, रेणु देवी :- पंचायती राज विभाग, उद्योग विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग।

मंत्री, विजय चौधरी :- ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य विभाग, जल संसाधन विभाग, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग।

मंत्री, बिजेंद्र यादव :- ऊर्जा विभाग, मद्द निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, योजना एवं विकास विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग।

मंत्री, मंगल पांडेय:- स्वास्थ्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग।

मंत्री, संतोष मांझी :- लघु जल संसाधन विभाग और अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग ।

मंत्री, मुकेश सहनी :- पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग।

मंत्री, मेवालाल चौधरी:- शिक्षा विभाग।

मंत्री, रामप्रीत पासवान :- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग।

मंत्री, रामसूरत राय:- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, विधि विभाग।

मंत्री, जीवेश कुमार:- पर्यटन विभाग, श्रम संसाधन विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग।

मंत्री, अमरेंद्र प्रताप सिंह :- कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, गन्ना विकास विभाग।

मंत्री, शीला कुमारी :-परिवहन विभाग ।

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने सोमवार को दो उप मुख्यमंत्री सहित 14 मंत्रियों के साथ राजभवन, पटना में शपथ ग्रहण किया था। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ने मंगलवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई थी। बैठक में संसदीय कार्य विभाग के दो संलेखो यथा- नवगठित सप्तदश बिहार विधान सभा का प्रथम सत्र तथा बिहार विधान परिषद का 196 वां सत्र आहूत करने तथा सप्तदश बिहार विधान सभा का प्रथम सत्र तथा बिहार विधान परिषद का 196 वां सत्र के आरंभ में दोनों सदनों के एक साथ समवेत अधिवेशन में महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप अनुमोदित करने और मुख्यमंत्री को अधिकृत करने, की स्वीकृति दी गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!