31 C
Patna
Sunday, April 27, 2025
spot_img

शास्त्रीय संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन

शास्त्रीय संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 10 मई ::

शास्त्रीय संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन मगंलवार को हो गया है। वे 84 वर्ष के थे। विगत 6 माह से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे, इधर कुछ दिनों से डायलिसिस पर थे। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को उनका कार्डिएक अरेस्ट के चलते निधन हो गया।

स्वर्गीय शर्मा देश में संतूर को एक लोकप्रिय वाद्ययंत्र के तौर पर स्थापित करने के लिए जाने जाते थे। संतूर जम्मू-कश्मीर में प्रचलित वाद्ययंत्र था, जिसे शिव कुमार शर्मा ने दुनिया भर में लोकप्रिय बना दिया था। उनके निधन से शास्त्रीय संगीत की दुनिया में अपूरणीय नुकसान हुआ है, क्योंकि इस वाद्य यंत्र को भी सितार और सरोद की श्रेणी में माना जाने लगा था।

स्वर्गीय शर्मा बांसुरी वादक पंडित हरि प्रसाद चौरसिया के साथ जोड़ी बनाई थी, जिसे संगीत प्रेमियों के बीच शिव-हरि के नाम से प्रसिद्धि मिली थी। दोनों की जोड़ी ने “सिलसिला”, “लम्हे”, “चांदनी” जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों के लिए संगीत दिया था।

ध्यातव्य है कि स्वर्गीय पंडित शिवकुमार शर्मा ने अपनी 13 वर्ष की उम्र में संतूर वादन शुरू कर दिया था। वर्ष 1955 में उन्होंने पहलीबार मुंबई में परफॉर्मेंस दिया था। वर्ष 1991 में पद्म श्री और वर्ष 2001 में पद्म विभूषण उन्हें मिला था।

स्वर्गीय शर्मा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की तांता लगा हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!