32.6 C
Patna
Thursday, May 15, 2025
spot_img

भाजपा ने दुर्गेश राय पुनः बनाया कुशीनगर जिला अध्यक्ष

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 17 मार्च, 2025 ::

भारतीय जनता पार्टी ने कुशीनगर जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय को फिर से मनोनीत किया है। उक्त जानकारी वरिष्ठ अधिवक्ता सह संपादक घटना चक्र टाइम्स दीपक कुमार अभिषेक ने दी।

उन्होने बताया कि दुर्गेश राय इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी के कुशीनगर जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। इनके द्वारा पार्टी के गतिविधियों को बढ़ाने, सद्भावना के साथ कुशीनगर में अच्छा कार्य करने और कुशीनगर के कार्यकर्ताओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर अच्छी गतिविधि बनाए रखने के कारण इन्हें पुनः जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।

दीपक अभिषेक ने कहा कि पुनः जिला अध्यक्ष बनने पर दुर्गेश राय को बधाई देने वालों की तांता लगा हुआ है। वहीं फाजिलनगर के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश मिश्रा ने पुनः जिला अध्यक्ष बनने पर उनका स्वागत किया।

उक्त अवसर पर राकेश मिश्रा ने कहा कि कुशीनगर के लोग दुर्गेश राय के कार्यों की सराहना करते हुए थकते नहीं हैं। दुर्गेश राय पार्टी संगठन को मजबूती देने में हमेशा आगे रहते हैं।

———-

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!