बिहार में अनलॉक 2 का एलान, दिन में मिली छूट, खुलेंगे दुकान और दफ्तर

बिहार में अनलॉक 2 का एलान, दिन में मिली छूट, खुलेंगे दुकान और दफ्तर

राकेश कुमार
जून 15, 2021

पटना: बिहार में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बाजार और दफ्तरों में धीरे-धीरे रौनक लौट रही है। अनलॉक-1 आज समाप्त हो रही है। हालांकि 16 जून से शुरू होने वाले अनलॉक-2 में थोड़ी और राहत मिली है। अनलॉक-2 के बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी। राज्य में अब 22 जून तक छूट का दायरा बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए बताया है कि एक हफ्ते के लिए बिहार में पहले से ज्यादा छूट के साथ अनलॉक 2 जारी रहेगा। बिहार में 16 से 22 जून तक प्रतिबंधों में ढील दी गई है। अब सरकारी और निजी ऑफिस शाम 5 बजे तक खुलेंगे। पहले इन्हें 4 बजे तक खोलने का आदेश दिया गया था। दुकानें और अन्य तरह के प्रतिष्ठान शाम 6 बजे तक खुल पाएंगे। पहले 5 बजे तक बाजार खोलने की छूट थी।

कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की गई। अगले 1 सप्ताह तक अर्थात दिनांक 16.06.21 से 22.06.21 तक प्रतिबंधों में ढील देते हुए अब सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय 5 बजे शाम तक, दुकाने एवं प्रतिष्ठान 6 बजे शाम तक खुली रहेगी। रात्रि कर्फ्यू संध्या 8 बजे से प्रातः 5 बजे तक लागू रहेगा।

इतना ही नहीं सरकार ने नाइट कर्फ्यू का समय भी पहले से कम किया है। अब 7 बजे की बजाए रात 8 बजे से नाइट कर्फ्यू लागू होगा। जो सुबह 5 बजे तक चलेगा। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में सरकार के इस फैसले पर मुहर लगी। 22 जून के पहले एक बार फिर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी और तब की स्थिति की समीक्षा करते हुए आगे के बारे में फैसला लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *