32.6 C
Patna
Thursday, May 15, 2025
spot_img

आपसी विवाद या वैचरिक मतभेद से बचे सभी – जीकेसी के सभी पदाधिकारी और सदस्य भरेंगे “शपथ पत्र” और लेंगे शपथ : ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 02 जुलाई ::

पटना के लाला लाजपत राय हॉल में जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) ने शनिवार को एक अनौपचारिक बैठक आहूत की। बैठक की अध्यक्षता ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने किया। उक्त जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने दी।

उन्होंने बताया कि ग्लोबल अध्यक्ष ने अपनी अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि संगठन कि गतिविधियों एवं उसके उद्देश्यों को मजबूती एवं गतिशीलता प्रदान करने के संबंध में उपस्थित सभी लोग आज अपने-अपने विचार रखेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और निरंतर गतिशीलता पर हमेशा विचार और सुझाव मिलते रहना चाहिए। लेकिन कोई भी ऐसा विचार फेसबुक या व्हाट्सएप पर नहीं देनी चाहिए, जिससे विवाद या मतभेद उत्पन्न हो। यदि इन दोनों माध्यमों से विचार और सुझाव दिये जाने पर आपसी विवाद या वैचरिक मतभेद उभर कर सामने आती है तो, वह एक नई समस्या को जन्म देगी, ऐसा न हो इसके लिए सचेत रहना है और यदि कोई बात हो तो उसे परस्पर संपर्क कर एवं बातचीत से समाधान निकालनी चाहिए और अपने विचार एवं सुझाव देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कभी भी ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के किसी सोशल साईट पर अनर्गल पोस्ट न करें और करने से बचें।

ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि सदस्यता अभियान को और गति देने की आवश्यकता है ताकि दूर दराज यानि गाँव के लोग भी जुड़ सके। उन्होंने घोषणा किया कि आज 01ली जुलाई, 2023 से जीकेसी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को “शपथ पत्र” देना होगा और शपथ लेना होगा।

दीपक अभिषेक ने बताया कि प्रबंध न्यासी रागनी रंजन ने भी अपना “शपथ पत्र” भरी और उपस्थित महिला मंडली से भी “शपथ पत्र” भरवाकर जमा करायी।

दीपक अभिषेक ने बताया कि बैठक में बिहार प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नंदा कुमारी ने बैठक को संबोधित करते हुए महिलाओं द्वारा किए जा रहे कुटीर उद्योग, सदस्यता अभियान से संबंधित सराहनीय कार्यों पर प्रकाश डाली।

उन्होंने बताया कि अनौपचारिक बैठक में बिहार प्रदेश महासचिव अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा ने बैठक को संबोधित करते हुए अपने सुझाव से लोगों को अवगत कराया और बैठक में उपस्थित सदस्यों को “शपथ पत्र” भरवाकर सामूहिक रूप से शपथ दिलाया।

बैठक में अपने विचार एवं सुझाव देने, “शपथ पत्र” भरने और शपथ लेने वालों में ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, प्रबंध न्यासी रागनी रंजन, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (मीडिया) जितेन्द्र कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक, बिहार प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नंदा कुमारी,
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (कला संस्कृति) अनिल कुमार दास, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा,
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (कला संस्कृति) शिवानी गौड़, आईटी मैनेजर आशुतोष ब्रजेश, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष रवि सिन्हा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष (लीगल सेल) डॉ हर्षवर्धन,बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) रश्मि सिन्हा, बिहार प्रदेश संगठन मंत्री बालिराम श्रीवास्तव, बिहार झारखंड सह प्रभारी अनुराग समरूप, पटना जिला उपाध्यक्ष रवीन्द्र किशोर, पटना जिला महिला प्रकोष्ठ प्रियंका किशोर, पटना जिला महिला प्रकोष्ठ
उपाध्यक्ष निधि शरण, पटना जिला महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष पुष्पमाला कुमारी, पटना जिला
उपाध्यक्ष दिलीप सिन्हा, पटना जिला संगठन मंत्री (महिला प्रकोष्ठ) निशा परासर, पटना जिला सचिव संदीप परासर, पटना जिला कोषाध्यक्ष रचना सिन्हा, पटना जिला कार्यकारणी डॉ दीपक शरण, पटना जिला कार्यकारणी डॉ गोपाल सिन्हा, पटना जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार वर्मा, बिहार प्रदेश सचिव (लीगल सेल) एस के वर्मा, बिहार प्रदेश सचिव पिनु सिन्हा,
पटना जिला कार्यकारणी (पटना सिटी) संजय सिन्हा, पटना जिला कार्यकारणी नित्यानन्द सिन्हा, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद एवं बिहार प्रदेश सचिव सुधा श्री शामिल थे।
————

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!