एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव 

डेस्क:-

बदलाव के मूड में है अधिवक्ता

पटना ।पटना उच्च न्यायालय में एडवोकेट्स एसोसिएशन का चुनाव प्रचार अंतिम चरण में है ।सभी महत्वपूर्ण पदों पर जबरदस्त टक्कर होने वाला है ।

सभी प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में मत मांगते दिखे ।

इस बार पटना उच्च न्यायालय में होने वाला चुनाव बेहद दिलचस्प नजर आ रहा है ।

एडवोकेट एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर 100 से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे है और अपनी किस्मत आजमा रहे है ।चुनाव प्रचार के अंतिम चरण के क्रम में प्रत्याशी संपर्क करने में काफी व्यस्त दिखे ।

वोटरों में भी गजब का उत्साह देखने को मिला।जहां देखो वहां प्रत्याशी अपने अपने समर्थकों के साथ कही वोट मांगते तो कही चाय की चुस्की लेते दिखे ।आम चुनाव और एडवोकेट के चुनाव में काफी कुछ अलग नजारा देखने को मिला ।वकील खुद कानून के जानकार होते है और जहां मतदाता और प्रत्याशी दोनों कानून के जानकार हो वहां चुनाव काफी दिलचस्प हो जाता है । यहां चुनाव जीतना काफी मायने रखता है ।प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के चैंबर में जाकर मुलाकात की और इस क्रम में अपने पक्ष में वोट मांगे ।

आज का चुनाव अधिक महंगा होते दिख रहा है ।कई प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में जमकर पर्चा पोस्टर छपवाया तो किसी ने पर्चा तक नहीं छपवाया ।लेकिन चुनाव मैदान में खड़े है ।चुनाव का मुकाबला बेहद दिलचस्प होता जा रहा है ।अधिवक्ताओं में चुनाव को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला ।

17 अप्रैल को मतदान की तिथि तय है ।किसके किस्मत का ताला खुलेगा ये तो चुनाव परिणाम ही बता पाएगा ।