बिहार में एन.डी.ए. की सरकार बनने पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बधाई एवं  शुभकामनाएं दीं l

डेस्क  28/01/2024

पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि एन.डी.ए. की सरकार बनने से बिहार में जंगल राज पार्ट-2 का अंत हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार , दोनों उप मुख्यमंत्री एवं उनके साथ नई सरकार के मंत्रिपरिषद् में शामिल सभी मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि एन.डी.ए. सरकार के गठन के बाद अब बिहार में सुशासन का राज स्थापित होगा और राज्य में विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बिहार में फिर से नया सवेरा हुआ है। आने वाले दिनों में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत बनाने में बिहार महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा और तरक्की के मार्ग पर तेजी से अग्रसर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *