द्वितीय पाँच दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आज शुभारंभ किया गया।

राजीव रंजन,विशेष संवाददाता
बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय, पटना द्वारा “NEP 2020 के अनुरूप आउटकम-आधारित पाठ्यक्रम डिजाइन एवं विकास” विषय पर द्वितीय पाँच दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आज शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न अभियंत्रण महाविद्यालयों के शिक्षक एवं विशेषज्ञ ने भाग लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) एस. के. वर्मा, कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. बिजेंद्र कुमार तथा राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (NITTTR), भोपाल से आए कोर्डिनेटर सह विशेषज्ञ प्रो. अंजु रावले, को- कोर्डिनेटर प्रो. आर. के. कपूर सहित शाखावार विशेषज्ञ उपस्थित रहे। कुलपति ने अभियांत्रिकी शिक्षा को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए उद्योग 4.0 की आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम, शिक्षण एवं मूल्यांकन में बदलाव पर जोर दिया। विद्यार्थियों में तकनीकी ज्ञान के साथ समस्या-समाधान, नवाचार, टीमवर्क एवं सामाजिक जिम्मेदारी जैसे कौशल विकसित करना कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य है। यह पहल उद्योगपरक, आधुनिक एवं रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम तैयार करने तथा बिहार में तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।