24 C
Patna
Sunday, March 23, 2025
spot_img

देशभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। देश में अभी तक कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 6 लाख 25 हजार 544 हो गई है। बता दें कि कोरोना के चलते अभी तक देश में 18,213 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं 3 लाख 79 हजार 891 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। इसके अलावा देश में 2 लाख 27 हजार 439 एक्टिव केस हैं। बात अगर देश में पिछले 24 घंटों की करें तो 20,903 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 379 लोगों की मौत भी हुई है।

जानिए किस राज्य का क्या है हाल?

आपको बता दें कि कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (2,833,698), ब्राजील (1,501,353), रूस (661,165) में हैं। लेकिन भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है। अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए जा रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!