राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्षों की बैठक

पटना 20 सितम्बर, 2020 आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजनीति प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। मंच संचालन रणविजय सिंह यादव ने किया। बैठक में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए राजद प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह ने कहा कि आज विधान और संविधान पर खतरा है, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, शिक्षा व्यवस्था चरमरा गयी है। इसलिए तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनायें।उन्होने कहा हमारी सरकार बनने पर अधिवक्ताओ का ख्याल रखा जायेगाI बैठक को संबोधित करते हुए राजद प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि हर आन्दोलन और बदलाव में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आज बिहार में बदलाव की आवश्यकता है। बिहार की जनता तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार का भविष्य के रूप में देख रही है। इसलिए आज इस जनविरोधी सरकार को हटाने के लिए और तेजस्वी प्रसाद जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अधिवक्ताओं को आगे आना होगा। बैठक को संबोधित करते हुए प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजनीति प्रसाद ने बिहार विधान सभा चुनाव में नीतीश कुमार की जनविरोधी नीतियों की चर्चा की। वर्तमान सरकार कोरोना जैसे महामारी में अधिवक्ताओं के लिए कुछ नहीं किया। कानून व्यवस्था की हालत बहुत खराब है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रणविजय सिंह यादव ने बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार पर अधिवक्ताओं के अनदेखी का आरोप लगाया है। इस कोरोना जैसी विषम परिस्थिति में छः माह से न्यायालय बंद रहने के बावजूद अधिवक्ताओं के लिए कोई कल्याणकारी योजना नहीं लायी। इसलिए इस बार अधिवक्ता समाज वर्तमान सरकार को उखाड़ फेकने का निर्णय ले चुका है। मौके पर तेजस्वी प्रसाद यादव जी से बिहार विधान सभा चुनाव में अधिवक्ता प्रकोष्ठ के लोगों को भी चुनाव में उतारने का आग्रह किया। बैठक में कामेश्वर सिंह, अरविन्द कुमार सिंह, बादशाह शदाकत, पटना उच्च न्यायालय के विधि पदाधिकारी नागेन्द प्रसाद यादव, डाॅ0 उपेन्द्र प्रसाद सिंह, डाॅ0 मधुसुदन राय, राजकिषोर राय, अनिल कुमार सिंह, विनोद यादव, गजेन्द्र प्रसाद यादव, बिहार स्टेट बार कांउसिंल के सदस्य पंकज कुमार, शहनाज फातमा, सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Related posts

Leave a Comment