बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड

पटना – बॉलिवुड स्‍टार सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली है। वे महेंद्र सिंह धौनी पर बनी फिल्‍म में नजर आए थे। उन्‍होंने मुंबई में आत्‍महत्‍या कर ली है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में आत्‍महत्‍या की है। उनका जन्‍म पटना में हुआ था। इनकी बहन राष्‍ट्रीय स्‍तर की क्रिकेटर हैं।

चार बहनों में यह अकेले भाई हैं। धौनी द अनटोल्ड स्टोरी फिल्‍म की शूटिंग के समय वे रांची आए थे। सुशांत सिंह ने मुंबई स्थित बांद्रा के अपने घर में आत्‍महत्‍या की है। वे कई फिल्‍मों में नजर आए थे। उनका जन्‍म 21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था। बता दें कि सुशांत सिंह ने टीवी सीरियल पवित्र रिश्‍ता से अपने अभिनय कॅरियर की शुरुआत की थी। वे 34 साल के थे।

उनके नौकर ने पुलिस को सुशांत सिंह के आत्‍महत्‍या की खबर दी। हालांकि अब तक उनके आत्‍महत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वे अपने मुंबई स्थित घर में अकेले रहते थे। सुशांत सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिहं धौनी पर बनी फिल्‍म में धौनी का किरदार निभाया था। इस फिल्‍म की शूटिंग के दौरान वे रांची आए थे और फिल्‍म की शूटिंग की थी। उन्‍होंने 2013 में अपने फिल्‍मी करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्‍म काइ पो चे थी। सुशांत सिंह ने 10 फिल्‍मों में काम किया था। उनकी अंतिम फिल्‍म छिछोरे थी।

Related posts

Leave a Comment