विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 05 मई ::

पटना के कंकड़बाग स्थित एल आई जी पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर करनी सेना के बैनर तले वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संवोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री दीप शिखा सिंह चौहान कहा कि पर्यावरण का अर्थ संपूर्ण प्राकृतिक परिवेश से है जिसमें हम रहते हैं। इसमें हमारे चारों ओर के सभी जीवित और निर्जीव तत्व शामिल होते हैं। वर्तमान समय में प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और मानव जीवनशैली के लिए इनके गलत उपयोग से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने, प्रकृति और पर्यावरण का महत्व समझाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं।

उक्त अवसर पर राजेश्वरी जायसवाल ने कहा कि पर्यावरण दिवस मनाने की नींव 1972 में पड़ी थी और पर्यावरण दिवस 5 जून को ही मनाते हैं। पल्लवी रंजन ने कहा कि भारत समेत पूरे विश्व में प्रदूषण तेजी से फैल रहा है। बढ़ते प्रदूषण के कारण प्रकृति खतरे में हैं। प्रकृति जीवन जीने के लिए किसी भी जीव को हर जरूरी चीज उपलब्ध कराती है। ऐसे में अगर प्रकृति प्रभावित होगी तो जीवन प्रभावित होगा। प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से सभी लोगों को वृक्ष लगाना चाहिए।

उक्त अवसर पर शालिनी सिन्हा, पल्लवी रंजन, राहुल कुमार, मनोज सिंह, विक्रम दीप सिंह, अराध्य कृष्णा सहित अन्य लोगों ने वृक्षारोपण किया।

————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *