39 C
Patna
Sunday, May 11, 2025
spot_img

वृद्धाश्रम आश्रय (ओल्ड एज होम) ने मनाया 6ठा स्थापना दिवस समारोह

वृद्धाश्रम आश्रय (ओल्ड एज होम) ने मनाया 6ठा स्थापना दिवस समारोह

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 18 अप्रैल ::

आश्रय चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित वृद्धाश्रम आश्रय (ओल्ड एज होम) ने साहित्यिक अंदाज में (कवि सम्मेलन के साथ) अपना 6ठा स्थापना दिवस समारोह मनाया। वृद्धाश्रम के स्थापना दिवस पर वरिष्ठ और वृद्ध कविता पाठ श्रोताओं को सुखद अहसास करा गया।

91 वर्षीय कवि श्याम बिहारी प्रभाकर ने “शहर सो रहा है, शहर जाग रहा है, ये क्या हो रहा है, शहर सड़क पर भाग रहा है…” कविता पाठ किया जिसे सुनकर श्रोता आनंदित तो हुए ही साथ ही भाव विह्वल भी हुए। अन्य सभी कवियों ने वृद्धावस्था पर आधारित कविताओं का पाठ भी किया।

सीतामढ़ी की युवा कवियित्री प्रीति सुमन ने अपनी कविता पाठ में सीतामढ़ी और सीता मइया का बखान किया। इस कविता पाठ से माहौल भक्तिमय हो गया। इसी तरह कवि शिवचंद्र सिन्हा और जयप्रकाश पुजारी ने भी अपनी कविता का पाठ किया। कवि गोष्ठी का संचालन बांके बिहारी कर रहे थे।

कवि गोष्ठी के बाद वृद्धाश्रम आश्रय (ओल्ड एज होम) ने कुछ वैसे लोगों को सम्मानित भी किया, जिन्होंने किसी न किसी रूप में संस्था के हित के लिए काम किया था। ऐसे लोगों में आनंद कुमार, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश महान, बिहार के चर्चित रंग निर्देशक मिथिलेश सिंह, सामाज सेविका-शिक्षिका और पर्यावरण लेडी के नाम से चर्चित डा. नम्रता आनंद, अंकिता सहाय, विजय रंजन, अशोक प्रियदर्शी, युगल किशोर सिन्हा, मुन्ना सिंह, प्रिंस राज, समाज सेविका और शिक्षका आशा पांडे, डॉली पांडे सम्मानित होने वालों में प्रमुख थी।

उक्त अवसर पर खेसारी लाल यादव फाउंडेशन, वृद्ध केयर, इनरव्हील क्लब, मिशन सहयोग जैसी संस्थाओं को भी ओल्ड एज होम ने सम्मानित किया।

कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्मस्टार वीडियो कॉलिंग के माध्यम से वहां उपस्थित लोगों को संबोधित किया और कहा कि संस्था को जब जरूरत होगी हम साथ खड़े मिलेंगे।

कार्यक्रम को आश्रय ओल्ड एज होम की सचिव बीना गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गांधी ने भी संबोधित किया और कार्यक्रम का संचालन दीपक आनंद कर रहे थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!