38 C
Patna
Friday, May 9, 2025
spot_img

जितेन्द्र श्रीवास्तव बनें उत्तर प्रदेश (पूर्वी) के जीकेसी अध्यक्ष

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 06 जुलाई ::

जितेन्द्र श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश (पूर्वी) के अध्यक्ष जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) द्वारा मनोनीत किया गया है। उक्त जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष -सह- बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने दी।

उन्होंने बताया कि वाराणसी निवासी जितेन्द्र श्रीवास्तव को ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने उत्तर प्रदेश (पूर्वी) का अध्यक्ष नियुक्त करने की सहमती मिलने के बाद मनोनीत किया गया है।

दीपक अभिषेक ने बताया कि अध्यक्ष मनोनयन के बाद जितेन्द्र श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश (पूर्वी) के अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा कि ग्लोबल अध्यक्ष ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ मुझे अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है, मैं उनके उम्मीद और विश्वास पर खड़ा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। समय समय पर जो भी दायित्व मिलेगा, उसको पूरी लगन और निष्ठा के साथ करने का प्रयास करूंगा।

उन्होंने बताया कि जितेन्द्र श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश (पूर्वी) का अध्यक्ष बनाये जाने पर जिकेसीयन लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई देने लगे।

उन्होंने बताया कि उन्हें बधाई देने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (मीडिया) जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद, बिहार प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नंदा कुमारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (कला संस्कृति) अनिल कुमार दास, बिहार-झारखंड के उप प्रभारी अनुराग समरूप सहित आशुतोष कुमार वर्मा, पंकज श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, राजेश शंकर, सुषमा श्रीवास्तव, पिंकी श्रीवास्तव, अखिल श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी एवम सदस्यगण शामिल हैं।

——–

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!