35.1 C
Patna
Friday, March 14, 2025
spot_img

राखी निर्माण प्रतियोगिता” के विजेताओं को मानव अधिकार रक्षक ने किया सम्मानित  

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 30 अगस्त ::

“राखी निर्माण प्रतियोगिता” के विजेताओं को मानव अधिकार रक्षक ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर मंगलवार को पटना में सम्मानित किया। उक्त जानकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि मानव अधिकार रक्षक संस्था की महिला टीम ने सभ्यक विचारोंपरांत यह निर्णय लिया था कि महिलाओं द्वारा बनाए जाने वाले राखी का प्रतियोगिता आयोजित किया जाय और इसमें जो विजेता हो उन्हें सम्मानित किया जाय।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि इस बार राखी बनाने में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और एक से एक राखी का निर्माण किया। निर्माण किए गए राखी में से उत्कृष्ठ राखियों का चयन किया गया। उत्कृष्ठ राखियों के निर्माणकर्ता महिलाओं को मानव अधिकार रक्षक की सांस्थापिका रीता सिन्हा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी जी के ओर से प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने बताया कि राखी निर्माण प्रतियोगिता में सर्वक्षेष्ठ राखी बनाने के लिए सक्रिय सदस्य गीता प्रसाद को प्रथम, सरिता सिंह को द्वितीय और स्वेता बॉबी को तृतीय स्थान मिला।

मानव अधिकार रक्षक की संस्थापिका रीता सिन्हा ने सभी सदस्यों के प्रतियोगिता में सम्मिलित होने पर आभार व्यक्त किया गया। प्रतिभागियों को संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष चेतन थिरानी ने बधाई दी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में संस्था की संस्थापिका रीता सिन्हा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी, समाजसेवी आनंद त्रिवेदी, पटना जिला अध्यक्ष पुजा सिन्हा, पटना जिला कला एवम संस्कृति प्रकोष्ठ की सचिव स्वेता बॉबी, सक्रिय सदस्य रश्मि सिन्हा, सरिता सिंह, किरण कुमारी, रमा

गुप्ता, गीता प्रसाद सहित अन्य अधिकारी एवम सदस्यगण उपस्थिति थे।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!