जीकेसी ने राजनीतिक प्रकोष्ठ को धारदार बनाने की पहल शुरू की   

  •  जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 25 सितम्बर ::

जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस) ने अपने संगठन की “राजनीतिक प्रकोष्ठ” को धारदार बनाने की पहल शुरू की है। संगठन के सभी सदस्य आर्थिक रूप से संबल बनाने की दिशा आगे बढ़ चुके है। उक्त बातें ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद रविवार को नागेश्वर कॉलोनी के रॉयल गार्डेन स्थित जीकेसी कार्यालय में अपने पदाधिकारियों से विचार विमर्श के दौरान कही।

बैठक में अन्य विषयों की चर्चा के साथ संगठन को और मजबूती देने, संगठन की क्रियाशीलता के लिए सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ चर्चा और संगठन की मजबूती के लिए आर्थिक विकास पर विचार विमर्श मुख्य मुद्दा था।

ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने बैठक में संगठन के लिए विषय वस्तु के अनुसार, विन्दुवार प्रकाश डालते हुए दिशा निर्देश दिया और कहा कि अब संगठन से जुड़ने के कायस्थ लोग, ऑन लाइन या आवेदन के माध्यम से या सदस्यों के सहयोग से जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने महिला रिजर्वेशन पर कानून बनाया है, इस कानून में कायस्थ महिलाओं की भागीदारी सभी क्षेत्रों में कैसे सुनिश्चित हो इस पर मंथन करने आवश्यकता ताकि इसका लाभ पूरे देश में महिला कायस्थों को मिल सके। उन्होंने बैठक में नये पदाधिकारियों को अंग वस्त्र और पुष्प देकर स्वागत किया।

बैठक को प्रबंध न्यासी रागनी रंजन ने संबोधित करते हुए संगठन की औद्योगिक विकास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसे हर घर तक पहुँचाने के संदर्भ में जानकारी दी। उन्होंने जीकेसी ग्रुप के माध्यम से हो रहे उत्पाद की जानकारी देने और जानकारी लेने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ने संगठन की चल रही गतिविधियों से अवगत कराते हुए भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। बिहार प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा ने बैठक का संचालन किया।

उक्त बैठक को संबोधित करने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार दास, बिहार प्रदेश प्रवक्ता मुकेश महान, उपाध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद सिन्हा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (मीडिया) जितेन्द्र कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (कला संस्कृति) दीप श्रेष्ठ, बिहार प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नन्दा कुमारी, अध्यक्ष (आई टी प्रकोष्ठ) आशुतोष ब्रजेश, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) एस के वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सिवान अतुल कुमार श्रीवास्तव, पटना जिला उपाध्यक्ष रवीन्द्र किशोर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष (मानवाधिकार प्रकोष्ठ) डॉ नम्रता आंनद, राष्ट्रीय अध्यक्ष (कला संस्कृति) प्रेम कुमार प्रमुख थे। जबकि कमोबेश उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अपना अपना विचार बैठक में रखा।

बैठक में उपस्थित अन्य पदाधिकारियों में रवि सहाय, प्रकाश चन्द्र दास, सुशील कुमार, बलिराम श्रीवास्तव, नीलेश रंजन, संजय कुमार सिन्हा, चंदन कुमार वर्मा, संजय सिन्हा, ओम प्रकाश नारायण सिन्हा, डॉ प्रियदर्शी हर्षवर्धन, आलोक वर्मा, संजीव रंजन, विजय कुमार, रचना कुमारी, आलोक कुमार वर्मा, स्वेता रश्मि, सुजीत कुमार और प्रसून श्रीवास्तव शामिल थे।

—————

Related posts

Leave a Comment