38 C
Patna
Friday, May 9, 2025
spot_img

जीकेसी ने किया जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, साबुन और गर्म कपड़ों का वितरण

जीकेसी ने किया जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, साबुन और गर्म कपड़ों का वितरण

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 04 फरवरी ::

जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस) ने जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, साबुन , कंबल,और गर्म कपड़ों का वितरण शुक्रवार को स्थापना के एक साल पूरे होने के अवसर किया। स्थापना के एक साल पूरे होने के अवसर पर चौथे दिन पटना के लोहानीपुर मुहल्ले में जरूरमंद लोगों के बीच 300 मास्क, कंबल, साबुन और गर्म कपड़ों का वितरण किया।
कार्यक्रम संचालन बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद की।

ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाया जाना बेहद जरूरी है। जीकेसी की कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके। उन्होंने कहा, गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। जीकेसी जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिये तत्पर है। हर सामर्थ्‍यवान लोगों को इस दिशा में आगे आने की जरूरत है।

बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा कि जीकेसी के सभी सदस्य हर पल गरीब जरूरतमंद की मदद के लिए नि:स्वार्थ भाव से खड़े रहते हैं।असहाय परिवार जो ठंड में गर्म कपड़े के लिए परेशान हैं उनको चिह्नित कर मदद करने की आवश्यकता है। जीकेसी ऐसे लोगों की पहचान करा रहा है। जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार कराई जा रही है। हम सभी लोगो का प्रयास रहेगा कि वह निरंतर जरूरमंद लोगो की मदद करें।

उक्त अवसर पर मीडिया- कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, प्रदेश अध्यक्ष बिहार दिवाकर कुमार वर्मा, संगठन मंत्री बलराम जी, युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेश सिन्हा संजू, पटना जिला अध्यक्ष पीयुष श्रीवास्तव, शुभम कुमार, समाजसेवी संजय कुमार, गोलू कुमार समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!