32.6 C
Patna
Thursday, May 15, 2025
spot_img

पूर्व जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ ने शोक व्यक्त किया

पूर्व जदयू कलमजीवी प्रकोष्ठ ने शोक व्यक्त किया

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 06 फरवरी ::

जदयू कलमजीवी के पूर्व अध्यक्ष प्रभात चंद्रा ने भारत रत्न तथा लोकप्रिय गायिका लता मंगेशकर के असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि लता मंगेशकर संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह थी। वे पिछले छह दशकों से संगीत की दुनिया को सुरों से नवाजी हैं। उन्हें भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर भी कहा जाता रहा है। उन्होंने अबतक 20 भाषाओं में 30,000 से अधिक गाना गाई हैं।

लता मंगेशकर की गानों की आवाज सुनकर कभी किसी की आँखों में आँसू आते थे, तो कभी सीमा पर खड़े जवानों को हौसला मिलता था।

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल थी। प्रभात चंद्रा ने अपने पूर्व सहयोगी उपाध्यक्ष श्री शैलेश कुमार, डॉ सी०एन० प्रसाद , महासचिव श्री जितेन्द्र कुमार सिन्हा, श्री अनुराग समरूप, श्रीमती रश्मि लता, सचिव श्री उज्ज्वल राज, सुश्री अंकिता पल्लव सहित अन्य सदस्यों
इस दुख की घड़ी में दो मिनटका मोन रहकर दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा परिजनों एवम् इष्टमित्रों को दुख सहने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!