11अक्टूबर को होगा स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट में डांडिया नाइट

*11 अक्टूबर को होगा स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट में डांडिया नाइट*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 09 अक्टूबर ::

शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 11 अक्टूबर (सोमवार) को डांडिया नाइट सीजन 02 का आयोजन स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट द्वारा किया जायेगा।

पटना के गौड़ियामठ स्थित स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट में संध्या 06 बजे से डांडिया नाइट आयोजित है, जिसमें मशहूर गायकों के साथ-साथ पटनावासी भी शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, डांडिया नाइट में परिवार के लोगों को ही इंट्री मिलेगी।

स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के निदेशक हर्ष सिन्हा ने बताया कि नवरात्रि का त्योहार पूरे भारत में उत्साह से मनाया जाता है और डांडिया सेलिब्रेशन इस त्योहार को और खास बना देता है। नवरात्रि का त्योहार डांडिया सेलिब्रेशन के बिना अधूरी सी लगती है। नवरात्रि के दौरान कई स्थानों पर डांडिया नाइट का आयोजन किया जाता है।

उन्होंने कहा कि हमलोग डांडिया को धूमधाम के साथ मनाते रहे हैं। सभी लोग इसमें अपने परिवार और बच्चों के साथ शामिल रहते हैं, जिससे हमारी संस्कृति की पहचान दिखती है। नवरात्र में सभी उत्सवी माहौल में रहते हैं। डांडिया नाइट के लिये इंट्री फी भी रखी गयी है।
———

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *