29 C
Patna
Friday, May 9, 2025
spot_img

बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने इसरो के वैज्ञानिकों को दिया बधाई*   

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 23 अगस्त ::

अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने चाँद पर सफलतापूर्वक चंद्रयान-3 को लैंड करा कर इतिहास रचा है। इस सफलता के साथ ही भारत चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया और चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश। इससे पहले चांद पर पहुंचने वाले देशों में अमेरिका,चीन और रूस है। उक्त जानकारी बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने दी और कहा कि देश की इस सफलता के बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सभी सदस्यों की ओर से इसरो के वैज्ञानिकों को बहुत बहुत बधाई।

उन्होंने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर चांद पर एक दिन होता है। चंद्रमा के साउथ पोल पर बने गड्ढों में 2 अरब वर्षों से सूर्य की रोशनी नहीं पहुंची है। यहां का तापमान -230 डिग्री सेल्सियस तक कम होने की संभावना है। माना जा रहा है कि यहां कम तापमान रहने के कारण यहां की मिट्टी में जमा चीजें लाखों वर्षों से यथावत हैं।

सूत्रों की माने तो चंद्रयान-3 की रिसर्च से सौर परिवार के जन्म, चंद्रमा और पृथ्वी के जन्म के रहस्यों जैसी कई जानकारियां मिल सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!