पुलिस अधीक्षक (रेल) और मानव अधिकार रक्षक ने निःशुल्क शिक्षा सेन्टर का किया शुभारंभ

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 29 सितम्बर ::

पाटलिपुत्र जंक्शन पर शुक्रवार को रेल पुलिस कमांडेंट (रेल), पुलिस अधीक्षक (रेल) ए एस ठाकुर और मानव अधिकार रक्षक टीम ने निःशुल्क शिक्षा सेन्टर का किया शुभारंभ। उक्त जानकारी मानव अधिकार रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि 29 सितंबर 2023 (शुक्रवार) को दोपहर 12 बजे के निशुल्क शिक्षा सेंटर का उद्घाटन- सह – शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित था। इस सेन्टर का उद्देश्य बच्चो को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। रेल पुलिस के द्वारा बच्चो को कॉपी, कलम, पुस्तकें, चॉकलेट, बिस्कुट भी वितरण किए गए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में मानव अधिकार रक्षक टीम की ओर से संस्थापिका रीता सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी, पटना जिला अध्यक्ष पुजा सिन्हा, एससी/ एसटी विंग की महासचिव आशा देवी, सक्रिय सदस्य रश्मि सिन्हा, सरिता सिंह, रमा गुप्ता, किरण कुमारी, निरंजन कुमार, अक्षय कुमार एवम समाजसेवी आनंद त्रिवेदी ने उपस्थित रहकर अपना योगदान दिया और बच्चो को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने का कार्य किया।

उन्होंने बताया की जो बच्चे सही ढंग में पढ़ना चाहते है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण आगे पढ़ नहीं पा रहे उनका रेल पुलिस अधीक्षक और मानव अधिकार रक्षक टीम के द्वारा पूरी मदद की जायेगी। उन्होंने कहा कि मानव अधिकार रक्षक संस्था उच्चस्तरीय शिक्षा देने का प्रयास भी करेगा ताकि वो अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।

मानव अधिकार रक्षक टीम ने पुलिस अधीक्षक (रेल) एवम पटना रेल पुलिस के सभी सदस्यों को इस नेक कार्य में सहयोग करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है।

———–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *